
Ahmedabad, 27 अगस्त . Chief Minister भूपेंद्र पटेल 17 से 26 अगस्त तक अमेरिका और कनाडा के सफल दौरे के बाद Thursday सुबह Gujarat लौट आए. हवाई अड्डे पर राज्य के उपChief Minister हर्ष संघवी ने Chief Minister का गर्मजोशी से स्वागत किया.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “Gujarat Government ने ‘वाइब्रेंट Gujarat’ पहल के तहत अमेरिका और कनाडा का दौरा किया, जिसका मकसद राज्य में कारोबार को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना था. हमने खुद देखा कि Prime Minister मोदी ने वैश्विक स्तर पर कैसा तालमेल और भरोसा बनाया है. Prime Minister में लोगों के अटूट विश्वास के कारण, अलग-अलग सेक्टर में India में निवेश लाने को लेकर बहुत सकारात्मक रुझान देखने को मिला.”
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि India में आने वाला निवेश Gujarat में आए. उन्होंने कहा कि अमेरिका और कनाडा के दौरे के दौरान हमने कई कंपनियों के साथ बहुत सकारात्मक और अहम बैठकें कीं, इनमें सेमीकंडक्टर, एआई और डेटा सेंटर सेक्टर की बड़ी कंपनियां, साथ ही ‘गिफ्ट’ (Gujarat इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी) में दिलचस्पी रखने वाली फाइनेंशियल कंपनियां शामिल थीं.
Chief Minister ने कहा कि इन कंपनियों ने Gujarat में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. हमें भरोसा है कि राज्य निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर पूंजी निवेश आकर्षित करेगा.
बता दें कि Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल और मुख्य सचिव समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ‘आगामी वाइब्रेंट Gujarat ग्लोबल समिट 2027’ को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका और कनाडा का दौरा किया. प्रतिनिधिमंडल ने सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में निवेशकों, टेक्नोलॉजी लीडर्स और युवा उद्यमियों और इनोवेटर्स के साथ-साथ Gujaratी प्रवासियों से मुलाकात की.
मुख्य सचिव एमके दास, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग और खान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ममता वर्मा, Chief Minister के प्रमुख सचिव संजीव कुमार और Chief Minister के अतिरिक्त प्रमुख सचिव डॉ. विक्रांत पांडे के अलावा राज्य के उद्योग और व्यापार समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल भी Chief Minister के साथ इस विदेशी दौरे में शामिल हुआ.
–
डीसीएच/