अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 सितंबर . पंजाब की अमृतसर ग्रामीण Police ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने के साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

अमृतसर ग्रामीण Police की ओर से की गई इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब Police के डीजीपी गौरव यादव ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एक बड़ी कामयाबी में अमृतसर ग्रामीण Police ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 किलो हेरोइन, 2 एके राइफल, 4 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.”

उन्होंने बताया कि मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े थे और राज्य में सप्लाई करने के लिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ हासिल कर रहे थे.

डीजीपी ने आगे लिखा, “अमृतसर के घरिंडा Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है. नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और सप्लाई चेन की पूरी कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.”

उन्होंने कहा, “पंजाब Police ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने तथा पंजाब को सुरक्षित और नशा-मुक्त राज्य बनाने के अपने संकल्प पर अडिग है.”

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ Police की ओर से की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला Tuesday को Rajasthan से सामने आया, जहां बारां जिला Police ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की.

Police ने दो कथित नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 9 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की है. कार्रवाई में वाहन और अन्य संपत्तियां भी शामिल हैं. ऑपरेशन व्रज प्रहार के तहत मुरली मीणा और घांसीलाल मीणा के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

–

डीके/एबीएम

Leave a Comment