Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अमित शाह ने उत्तराखंड में 1475 करोड़ रुपए की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

अमित शाह ने उत्तराखंड में 1475 करोड़ रुपए की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

देहरादून, 6 नवंबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Friday को Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव समारोह में 1475.31 करोड़ रुपए की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया.

इनमें 1073.11 करोड़ रुपए की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा 402.20 करोड़ रुपए की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है. ये परियोजनाएं सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, शहरी विकास और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित India के निर्माण की यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखण्ड होगा. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्योत्सव गौरव, सिद्धि और संकल्प का अवसर है. पूर्व Prime Minister India रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया और आज Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 की तुलना में उत्तराखण्ड की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत तथा प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हुए 3.56 लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौतों में से एक लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग हो चुकी है.

उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून सहित राज्य Government के महत्वपूर्ण निर्णयों की सराहना की. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में 35 हजार युवाओं को Governmentी नौकरियां मिली हैं. राज्य में तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं.

अमित शाह ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, चारधाम ऑलवेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुण्ड साहिब रोपवे सहित विभिन्न परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य Government के प्रयासों से उत्तराखण्ड में विकास को नई गति मिली है. उन्होंने Chief Minister पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य Government उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी, पर्यटन, उद्योग, स्वरोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है. नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य सूचकांक में उत्तराखण्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. Chief Minister ने उत्तराखण्ड Police को प्रतिष्ठित ‘President Police कलर’ प्रदान किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया.

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री एवं Chief Minister ने 15 विभूतियों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया. प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और Actor हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किए गए. अदम्य साहस का परिचय देने वाले छह बच्चों को प्रथम Chief Minister राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. प्रत्येक बच्चे को 51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

इस अवसर पर Chief Minister ने केंद्रीय गृह मंत्री को उत्तराखण्ड की पारंपरिक टोपी, शॉल, गंगाजली एवं समुद्र मंथन का प्रतीक चिह्न भेंट किया.

समारोह में पूर्व Chief Minister गण, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसदगण, प्रदेश Government के मंत्रीगण, विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रदेशवासी उपस्थित थे.

–

डीकेपी/

Share