Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर सीएम साय ने किया स्वागत, कहा-विकसित राज्य के संकल्प को मिलेगी ताकत

अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर सीएम साय ने किया स्वागत, कहा विकसित राज्य के संकल्प को मिलेगी ताकत

अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर सीएम साय ने किया स्वागत, कहा-विकसित राज्य के संकल्प को मिलेगी ताकत

रायपुर, 3 नवंबर . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रति उनका आत्मीय स्नेह राज्य के विकास, शांति और सुरक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है. दरअसल, राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं.

इसके अलावा, सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुख्‍यमंत्री निवास में मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने रेड्डी से मुलाकात कर उनका पारंपरिक बस्तर कला के स्मृति-चिह्न और शॉल भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया.

Chief Minister ने social media मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह का आगमन प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का सतत सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है.

Chief Minister ने रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की इस पुण्य धरा पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका हृदय से अभिनंदन है.

उधर, Chief Minister निवास रायपुर में भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ एवं थर्ड पार्टी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने Chief Minister विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उपChief Minister विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक ललित चंद्राकर, विधायक रिकेश सेन समेत दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

इसके अलावा, Chief Minister निवास में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की उपस्थिति में खनिज साधन विभाग की बैठक भी आयोजित की गई. बैठक के बाद Chief Minister विष्णुदेव साय ने Union Minister किशन रेड्डी का सम्मान किया. 0उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य Government के समन्वित प्रयासों से छत्तीसगढ़ के विकास, खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और गति मिलेगी.

–

एएसएच/पीएम

Share