अब एक ही आईडी से मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, भोपाल में ‘जन परिचय-मेरी पहचान’ पर हुई अहम वर्कशॉप

Bhopal , 27 नवंबर . Madhya Pradesh में बड़ी डिजिटल पहल के तहत Bhopal में आरसीवीपी नोरोन्हा अकादमी में ‘जन परिचय- मेरी पहचान’ प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मैती) ने एक अहम कार्यशाला आयोजित की.
इस मौके पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के उप महानिदेशक और राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी सुनील जैन ने कहा, “जन परिचय India Government का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है. इसके माध्यम से हमारा लक्ष्य यह है कि जो आम नागरिक हैं, चाहे वे युवा हों, किसान हों या किसी भी वर्ग से संबंधित हों, वे एक बार अपना अकाउंट यहां बना लें. अकाउंट बनाने के पश्चात वे देश और राज्य के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर उसी पहचान के माध्यम से सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें.”
उन्होंने कहा कि आज India Government और राज्य Governmentों के अनेक डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं. विभिन्न विभागों के अपने-अपने पोर्टल और एप्लिकेशन हैं, जहां नागरिक आवेदन करते हैं. अपने आवेदनों की स्थिति देखते हैं और विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करते हैं. जन परिचय की विशेषता यह है कि नागरिक को केवल एक बार पंजीकरण करना होगा.
अधिकारी सुनील जैन ने कहा कि उसे एक यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा. उसी यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके वह देश, अपने राज्य और अन्य राज्यों के विभिन्न सॉफ्टवेयरों एवं एप्लिकेशनों में लॉग-इन कर सकेगा और उन प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेगा. अभी नागरिकों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाकर अलग-अलग पंजीकरण करना पड़ता है. उन्हें अनेक यूजरनेम और पासवर्ड याद रखने पड़ते हैं और बार-बार लॉग-इन करना पड़ता है, जिससे समय और श्रम दोनों व्यर्थ होते हैं. जन परिचय इस समस्या का समाधान प्रदान करता है.
उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन महीनों में हमारा लक्ष्य है कि राज्य Government के जितने भी नागरिक-केंद्रित एप्लिकेशन और पोर्टल हैं, जहां आम जनता सेवाओं का उपयोग करती है, उन्हें जन परिचय प्लेटफॉर्म से एकीकृत किया जाए, ताकि नागरिकों को केवल एक ही यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से सभी सेवाओं का लाभ मिल सके.
सुनील जैन ने कहा कि अन्य राज्यों में भी इस प्रकार का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में हम इसे सबसे तेज गति से लागू करने का प्रयास कर रहे हैं. इसकी सफलता का प्रमुख मापदंड यह होगा कि जन परिचय प्लेटफॉर्म पर मध्यप्रदेश के कितने नागरिक पंजीकृत हैं और कितने लोग इसके माध्यम से सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं. अगले दो महीनों में हमारा पूरा प्रयास मिशन मोड में कार्य करते हुए किसानों, विद्यार्थियों, पेंशनधारकों और अन्य नागरिकों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने का होगा.
उन्होंने बताया कि उदाहरण के लिए यदि कोई नागरिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत यह देखना चाहता है कि उसका राशन अधिकार कितना है, राशन दुकान में सामग्री उपलब्ध है या नहीं या उसे कितना राशन जारी किया गया है, तो वह यह जानकारी प्राप्त कर सकेगा. इसी प्रकार विद्यार्थी अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति देख सकेंगे, पेंशनधारक अपनी पेंशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अन्य विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ भी उठा सकेंगे.
सुनील जैन ने कहा कि हमारा प्रयास है कि दिसंबर तक अधिक से अधिक शासकीय पोर्टलों और सेवाओं को जन परिचय प्लेटफॉर्म से एकीकृत किया जाए. मूल रूप से हम यह मानकर चलते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति Government की अनेक सेवाओं से जुड़ा होता है. वह विभिन्न Governmentी आवेदनों में लॉग-इन कर अलग-अलग सेवाओं का लाभ प्राप्त करता है.
उन्होंने कहा कि हम यह समझने का प्रयास करते हैं कि नागरिक हमारे पास किन-किन सेवाओं के लिए आते हैं. उदाहरण के लिए राशन कार्ड बनवाना, राशन वितरण की स्थिति देखना, छात्रवृत्ति प्राप्त करना, पास बनवाना, प्रमाणपत्र लेना या पेंशन से संबंधित सेवाएं प्राप्त करना. Government की जो भी डिजिटल सेवाएं हैं, जिनके लिए नागरिकों को हमारे आवेदन या प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन करना पड़ता है, उन सभी को इस व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है.
सुनील जैन ने कहा कि जो लोग डिजिटल माध्यम से सेवाएं प्राप्त करना चाहते हैं, चाहे वे मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से हों या वेब पोर्टल के माध्यम से, उनके लिए यह प्लेटफॉर्म अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा. हमारा विश्वास है कि अधिक से अधिक नागरिक यहां अपना अकाउंट बनाएंगे और एकीकृत डिजिटल पहचान के माध्यम से सभी शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.
–
केके/वीसी


