Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

अबू धाबी टी10 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण, पीसीबी ने रोकी एनओसी

अबू धाबी टी10 लीग में Pakistanी खिलाड़ियों के खेलने पर ग्रहण, पीसीबी ने रोकी एनओसी

New Delhi, 5 नवंबर . Pakistan क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने खिलाड़ियों का एनओसी (नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) ब्लॉक कर दिया है. इस वजह से Pakistanी खिलाड़ियों का अबू धाबी टी10 में हिस्सा लेना बहुत मुश्किल हो गया है.

पीसीबी तब तक एनओसी जारी नहीं करेगी जब तक लीग की तरफ से उसे हर एनओसी के लिए 10,000 डॉलर का भुगतान नहीं किया जाएगा. पीसीबी द्वारा देर से रखी गई इस शर्त के कारण लीग से जुड़ी फ्रेंचाइजी परेशान हैं. फ्रेंचाइजी फीस देने या फिर दूसरे खिलाड़ियों की तलाश में हैं.

क्रिकइन्फो के मुताबिक, अबू धाबी टी10 मैनेजमेंट ने 30 सितंबर को लीग के प्लेयर ड्राफ्ट के बाद Pakistanी खिलाड़ियों के एनओसी के लिए आवेदन दिया था. पीसीबी ने हर एनओसी के लिए 10,000 डॉलर की मांग इस सप्ताह की शुरुआत में बताई. टूर्नामेंट 7 नवंबर से शुरू होना है.

अबू धाबी टी10 लीग में प्लेयर ड्राफ्ट में छह में से पांच टीमों ने Pakistan के 16 क्रिकेटरों को चुना था. कुछ Pakistanी खिलाड़ी अपनी सैलरी से पीसीबी को फीस देने की योजना बना रहे थे, लेकिन फिलहाल इस समस्या का हल नहीं हो पाया है. फ्रेंचाइजी Pakistanी खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढ रही हैं.

पिछले महीने पीसीबी ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का एनओसी रोक दिया था. इससे ज्यादातर खिलाड़ी लीग में नहीं खेल पाए थे. पीसीबी ने पहले यह नीति उन लीग्स के लिए लागू की थी जहां Pakistanी खिलाड़ियों की मांग थी, लेकिन वहां के खिलाड़ियों की मांग Pakistan सुपर लीग (पीएसएल) में नहीं थी. आज भी पीसीबी इस नीति का अनुसरण करती है.

पीसीबी ने हाल में अपनी नीति में बदलाव किया है जिसके मुताबिक टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों पर लीग में भाग लेने की संख्या पर रोक नहीं है. बस उन्हें नेशनल ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहना होगा.

अबू धाबी टी10 ड्राफ्ट में चुने गए खिलाड़ी: सलमान इरशाद (अरेबियन एसेस), आकिफ जावेद, हसन नवाज, अली रजा (एमिरेट्स ईगल्स), नसीम शाह (रॉयल डेजर्ट चैंपियंस), शादाब खान, मोहम्मद आमिर, ख्वाजा नफे, खुशदिल शाह, आजम खान, मोहम्मद वसीम जूनियर (यूएई बुल्स), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ, सुफियान मोकीम, अब्बास अफरीदी (यूनाइटेड टाइगर्स).

–

पीएके

Share