अफगानिस्तान: कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी वायुसेना ने क‍िए हवाई हमले, तीन लोगों की मौत

नई द‍िल्‍ली, 21 सितंबर . Pakistan ने एक बार फ‍िर अफगानिस्तान में हवाई हमले क‍िए. Pakistan की वायुसेना ने Monday तड़के अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुनार और पक्तिका पर बम बरसाए. इन हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है जबक‍ि कई अन्य घायल हो गए.

पाक‍िस्‍तान और अफगान‍िस्‍तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. यह घटना उत्तर-पश्चिमी Pakistan में एक Police चौकी पर हमले के दो दिन बाद हुई है. बांग्लादेश की एक प्रमुख निजी समाचार एजेंसी यूएनबी ने अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी.

अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के Governmentी अधिकारियों के हवाले से बताया कि Pakistan की वायुसेना ने Monday तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए. ये दोनों प्रांत Pakistan की सीमा से लगे हुए हैं. इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.

यूएनबी की र‍िपोर्ट के अनुसार, कुनार प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि कुनार के नूरगल जिले में स्थानीय समय के मुताबिक तड़के तीन बजे हवाई हमला हुआ. उन्होंने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए. हमले में एक इमारत भी नष्ट हो गई.

यूएनबी के अनुसार, पक्तिका प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि पक्तिका के बरमल जिले में तड़के करीब चार बजे दो हवाई हमले हुए. फिलहाल इन दो हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

यह घटना उत्तर-पश्चिम Pakistan में Police के एक ठिकाने पर हमले के दो दिन बाद हुई है. इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से लड़ाई छिड़ने का खतरा पैदा हो गया है, जिनके बीच फरवरी में वर्षों बाद सबसे भीषण संघर्ष हुआ था.

एवाई/पीएम

Leave a Comment