संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सदियों से समाज को मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी: नितिन नवीन

सहारनपुर, 22 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने Tuesday को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

भाजपा अध्यक्ष ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आज सहारनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन वाणी ने सदियों से समाज को मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है. गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से उनके विचारों और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है.

इस दौरान उन्होंने सहारनपुर में पश्चिम क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया.

इससे पहले उन्होंने सहारनपुर और मेरठ में संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का मंत्र देते हुए दावा किया कि भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से Government बनाएगी.

उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में 2047 के विकसित India और उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा कर सकती है. सहारनपुर में सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में नवीन ने विधानसभा क्षेत्रवार संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियों और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव और हर घर तक पहुंचने तथा पात्र लोगों को डबल इंजन Government की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया.

नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे, सातों दिन काम करते हैं. न तो पार्टी के कार्यकर्ता और न ही नेता पार्ट-टाइम राजनेता हैं. उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की तैयारियों से उन्हें भरोसा है कि भाजपा 2027 में अपना ‘मिशन 2027’ सफलतापूर्वक हासिल करेगी. भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रदेश कभी माफिया के लिए बदनाम था, वह अब सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है.

एमएस/

Leave a Comment