Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

अनाधिकारिक टेस्ट: जुरेल का शतक, आकाशदीप का अर्धशतक, भारत के 346 के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट पर 218 रन बनाए

अनाधिकारिक टेस्ट: जुरेल का शतक, आकाशदीप का अर्धशतक, India के 346 के जवाब में न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट पर 218 रन बनाए

क्राइस्टचर्च, 1 नवंबर . India ए के खिलाफ हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति के समय न्यूजीलैंड ए ने 3 विकेट पर 218 रन बना लिए थे.

न्यूजीलैंड ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम ने मात्र 13 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान राइस मारिउ 4, कर्टिस हीफी 4 और टिम रॉबिनसन 3 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभाला और टीम को दिन में और झटका नहीं लगने दिया.

दोनों ने अब तक 205 रन जोड़ दिए हैं. बॉयल ने बेहतरीन शतक लगाया है और 148 गेंदों पर 1 छक्का और 14 चौकों की मदद से 107 रन पर खेल रहे हैं. वहीं, फॉक्सक्रॉफ्ट 180 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे हैं.

India की तरफ से मुकेश कुमार ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिए हैं.

इससे पहले इंडिया ए की पहली पारी 346 रन पर समाप्त हुई थी. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय 99 रन पर नाबाद रहे कप्तान ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया. हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और 105 रन बनाकर आउट हो गए.

वहीं, जुरेल के साथ 25 रन पर नाबाद रहे आकाशदीप ने अर्धशतक लगाया. आकाश ने 116 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली. आकाश की इस उपयोगी पारी की मदद से ही भारतीय टीम 346 रन पर पहुंच सकी. इससे पहले देवदत्त पड्डिकल ने 80 और साई सुदर्शन ने 41 रन बनाए थे.

न्यूजीलैंड के लिए फ्रेजर सिट ने 4 विकेट लिए. ब्रेट रैंडेल और जारोड मैके को 2-2 विकेट मिला. क्रिस्टियन क्लार्क और जेडन लेनोक्स ने 1-1 विकेट लिए.

चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी. हालांकि, इस मुकाबले के ड्रॉ होने की संभावना है.

–

पीएके

Share