अजमेर: विदेशी महिला पर्यटक का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और शेयर करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

jaipur, 30 सितंबर . Rajasthan Police ने अजमेर में एक इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे social media पर फैलाने के मामले में Madhya Pradesh से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है.

Police के अनुसार, घटना 9 सितंबर 2026 की है. आरोप है कि महिला जब अजयपाल बाबा अजयसर कुंड में नहा रही थी, तब उसकी अनुमति के बिना उसका वीडियो बनाया गया. बाद में यह वीडियो social media पर वायरल कर दिया गया.

अजमेर के Police अधीक्षक हर्षवर्धन के निर्देश पर विशेष Police टीमों ने तकनीकी सबूतों और social media की निगरानी के आधार पर संदिग्धों का पता लगाया. Police के मुताबिक, वीडियो social media पर सामने आने के बाद यह मामला अजमेर जिला social media सेल के संज्ञान में आया.

इसके बाद अतिरिक्त Police अधीक्षक (शहर) हिमांशु जांगिड़ और सर्किल ऑफिसर (दरगाह) हर्षित शर्मा की निगरानी में एक संयुक्त टीम बनाई गई. कार्रवाई का नेतृत्व गंज थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया.

जांच के दौरान Police ने संदिग्धों से जुड़े social media अकाउंट, इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल फोन की जानकारी की जांच की. Police का कहना है कि तकनीकी सबूतों और cctv फुटेज की मदद से आरोपियों का पता Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले के माचलपुर में चला.

इसके बाद Police टीम ने इलाके में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन (30), निवासी गाड़िया मजरा खोयरा, दयाराम (30), निवासी कुंडी बेग और जूझार (25), निवासी कुंडी बेग के रूप में हुई है.

Police का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अजयपाल कुंड के पास वीडियो बनाने और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए उसे फैलाने की बात कथित तौर पर स्वीकार की है.

आरोपों की जांच और कानूनी कार्रवाई अभी जारी है. तीनों आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 246/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, जिनमें धारा 75(2), 75(3), 77, 79, 296(b), 352 और 3(5) शामिल हैं, के तहत केस दर्ज किया गया है.

यह गिरफ्तारी अजमेर Police की उस कार्रवाई के एक दिन बाद हुई है, जिसमें किशनगढ़ के मार्बल डंपिंग यार्ड में एक विदेशी महिला पर्यटक से कथित छेड़छाड़ के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया था.

लगातार सामने आए इन मामलों के बाद अजमेर क्षेत्र में पर्यटकों, खास तौर पर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और निजता से जुड़े मामलों पर Police का ध्यान बढ़ा है.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment