Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
आईएएनएस स्पेशल,फीचर्स,कूटनीति,व्यापार,अंतरराष्ट्रीय

अगले हफ्ते दुनिया की नजर रहेगी दो बड़े घटनाक्रमों पर, यूएनजीए बैठक और ट्रंप-शी मुलाकात अहम

अगले हफ्ते दुनिया की नजर रहेगी दो बड़े घटनाक्रमों पर, यूएनजीए बैठक और ट्रंप-शी मुलाकात अहम

New Delhi, 20 सितंबर . आगामी सप्ताह वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. दुनिया की नजर मुख्य रूप से दो बड़े घटनाक्रमों पर होगी. पहला, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का हाई-लेवल वीक. India के लिए भी ये काफी मायने रखता है कि क्योंकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर को देश की बात पटल पर रखेंगे. दूसरा, वाशिंगटन में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और चीन के President शी जिनपिंग की अहम मुलाकात, जो 24 सितंबर को प्रस्तावित है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा का हाई-लेवल वीक 22 से 29 सितंबर तक चलेगा, जबकि आम बहस 22 से 26 सितंबर और फिर 28 सितंबर को होगी. इस दौरान दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, महामारी से निपटने और परमाणु हथियारों जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे.

India के लिए इस सप्ताह का खास महत्व इसलिए है क्योंकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 सितंबर की दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में India का पक्ष रखेंगे. संशोधित वक्ताओं की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है. यह संबोधन ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया कई भू-Political संघर्षों, आर्थिक दबावों और ऊर्जा एवं खाद्य कीमतों से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है.

इस बार यूएनजीए में समुद्र के बढ़ते जलस्तर से पैदा हो रहे अस्तित्वगत खतरे, जलवायु कार्रवाई, महामारी की रोकथाम और परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन जैसे मुद्दे भी प्रमुख चर्चा में रहेंगे. संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के दूसरे कार्यकाल का भी यह आखिरी हाई-लेवल यूएनजीए होगा, क्योंकि उनका कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा है.

इसी सप्ताह दुनिया की निगाहें वाशिंगटन पर भी रहेंगी, जहां अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप और चीनी President शी जिनपिंग 24 सितंबर को मुलाकात करने वाले हैं. यह दोनों नेताओं की इस साल की दूसरी शिखर बैठक होगी. शी का अमेरिका दौरा एक दशक से अधिक समय में किसी चीनी President की पहली स्टेट विजिट भी है.

ट्रंप-शी वार्ता में व्यापार और टैरिफ के साथ-साथ दुर्लभ खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी प्रतिबंध और ताइवान जैसे मुद्दे महत्वपूर्ण रह सकते हैं. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम करने के लिए बनी अस्थायी व्यवस्था भी नवंबर में समाप्त होने वाली है, इसलिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत का आर्थिक महत्व खासा है.

बैठक से पहले ही दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट और चीन के उप-Prime Minister हे लाइफेंग के बीच 20 सितंबर को न्यूयॉर्क में बातचीत हो रही है. इसमें एआई, व्यापार, टैरिफ और महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति जैसे मुद्दे शामिल हैं. यह वार्ता ट्रंप-शी शिखर बैठक की जमीन तैयार करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

न्यूयॉर्क में India समेत दुनिया के देश संयुक्त राष्ट्र के मंच से अपने रुख सामने रखेंगे तो वाशिंगटन में अमेरिका और चीन के शीर्ष नेता दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार, तकनीक और रणनीतिक संबंधों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे. दोनों घटनाक्रमों के परिणामों पर India समेत पूरी दुनिया की नजर रहेगी.

–

केआर/

Share