Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

अगले सप्‍ताह भारत दौरे पर आ सकते हैं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह: र‍िपोर्ट

अगले सप्‍ताह India दौरे पर आ सकते हैं नेपाल के Prime Minister बालेन्द्र शाह: र‍िपोर्ट

काठमांडू, 16 नवंबर . नेपाल के Prime Minister बालेन्द्र शाह 22 और 23 नवंबर को दो दिवसीय यात्रा पर India आ सकते हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ 22 नवंबर को New Delhi पहुंचेंगे और अगले दिन काठमांडू लौट जाएंगे.

‘द काठमांडू पोस्ट’ ने Monday शाम अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया कि यात्रा की तैयारी चल रही है. नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रिमंडल की ओर से अभी इस दौरे को औपचारिक मंजूरी मिलना बाकी है. 27 मार्च को Prime Minister पद संभालने के बाद यह बालेन्द्र शाह की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी. हालांकि, इससे पहले वह सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क जा चुके हैं.

यात्रा की तैयारियों से जुड़े एक अधिकारी ने ‘द काठमांडू पोस्ट’ को बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में Prime Minister बालेन्द्र शाह और Prime Minister Narendra Modi के बीच करीब 30 मिनट की एक विशेष आमने-सामने की बैठक भी शामिल है. इसके अलावा दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच विस्तृत वार्ता भी होगी.

बताया जा रहा है कि बैठक में दोनों देश कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इनमें नेपाल की लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त हवाई मार्गों की मांग, बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए सहायता और अन्य सहयोग के क्षेत्र शामिल हैं.

नेपाल काफी समय से भारतीय हवाई क्षेत्र के जरिए अतिरिक्त प्रवेश मार्गों की मांग कर रहा है, ताकि खासकर भैरहवा और पोखरा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की वैश्विक कनेक्टिविटी बेहतर हो सके. इसके अलावा नेपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए India से वित्तीय सहायता भी चाहता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, भोटेकोशी-रसुवा गलियारे में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए नेपाल ने India से लगभग 2 अरब डॉलर की सहायता मांगी है. यह सहायता अनुदान और रियायती ऋण दोनों रूपों में मांगी गई है. ऊर्जा क्षेत्र भी बातचीत का एक अहम विषय रहेगा. नेपाल India को बिजली निर्यात बढ़ाने का इच्छुक है, जबकि India ने नेपाल के जलविद्युत क्षेत्र में निवेश की बढ़ती रुचि दिखाई है.

इस संभावित यात्रा से एक सप्ताह पहले नेपाल के नए India स्थित राजदूत निश्चल नाथ पांडे ने Monday को President रामचंद्र पौडेल के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ ली. इसी दौरान चीन के लिए नियुक्त राजदूत कल्याण राज शर्मा और इजरायल के लिए नियुक्त राजदूत सुरेश कुमार कर्ण ने भी शपथ ग्रहण की.

वहीं, नेपाल में India के नए राजदूत सुधाकर दलेला ने Monday को नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार मुलाकात की.

विदेश मंत्री सचिवालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने नेपाल-India संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया.

यह यात्रा India और नेपाल के बीच हवाई संपर्क, ऊर्जा सहयोग, बुनियादी ढांचा विकास और आर्थिक साझेदारी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

–

एवाई/डीकेपी

Share