
New Delhi, 29 सितंबर . लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग और एसआईआर के खिलाफ विपक्ष के आरोप निराधार हैं. इसके साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में लड़ने की तैयारी जारी है.
एसआईआर और चुनाव आयोग पर विपक्ष के सवालों पर Union Minister चिराग पासवान ने से बातचीत में कहा, “विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है. मुझे लगता है कई राज्यों ने इनके इस भ्रम का जवाब देने का काम किया. बंगाल और बिहार के चुनाव में जनता ने विपक्ष को जवाब दिया है. अगर विपक्ष इस पर सवाल उठाता है, तो फिर उन राज्यों के परिणामों पर भी सवाल उठाना चाहिए, जहां उनके पक्ष में नतीजे आते हैं और Government बनती है. यह जो चुनिंदा आलोचना विपक्ष के द्वारा की जाती है, वह उचित नहीं है.”
चिराग पासवान ने कहा, “इसी तरह के आरोप ईवीएम पर लगाए जाते थे. जिन राज्यों या सीटों से विपक्ष के उम्मीदवार जीतते थे, तो वहां की ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते थे. जहां एनडीए के उम्मीदवार जीतते थे, तो विपक्ष के लोग ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते थे. पहले ईवीएम और अब चुनाव प्रणाली को विपक्ष मुद्दा बना रहा है. अगर विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया से परेशानी है तो चुनाव क्यों लड़ते हैं? विपक्ष के सवालों के जवाब चुनाव आयोग ने दिए हैं. इसके बाद भी विपक्षी नेता लगातार भ्रम फैला रहे हैं.”
Union Minister चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव पर कहा, “हम लोग इस चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. यह बात तय है कि उत्तर प्रदेश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) चुनाव लड़ेगी. गठबंधन का क्या स्वरूप होगा, क्या नहीं होगा, इस पर कहना अभी जल्दी होगा. इतना जरूर है कि हम लोग उत्तर प्रदेश में चुनाव मजबूती से लड़ेगे. 403 सीटों पर हमारी पार्टी तैयारी कर रही है. अगर गठबंधन होता है तो गठबंधन के तहत, अगर अकेले भी चुनाव लड़ना पड़ा तो हमारी पार्टी उसके लिए तैयार है. हमारी पार्टी को उत्तर प्रदेश में युवाओं का साथ मिल रहा है, जो हाल ही में हुए कार्यक्रम में दिखा है.”
–
ओपी/एएस