‘अगर मताधिकार ही नहीं रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?’, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने सरकार को घेरा

Lucknow, 16 अक्टूबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से विपक्ष पर सत्ता परिवर्तन की साजिश करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और युवाओं को अराजकता की ओर धकेलने के आरोप लगाए जाने पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए आराधना मिश्रा ने कहा, “लोकतंत्र और संविधान को बचाने में भाजपा पूरी तरह से असफल रही है. जिस तरह से दिल्ली में आंदोलन खड़ा हुआ है, उसका स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहा है. इससे भाजपा घबराई हुई है. मेरा उनसे एक सवाल है कि अगर 13.50 करोड़ नाम एसआईआर से काटे गए तो क्या यह उचित है? ज्ञानेश कुमार पर आरोप उन्हीं के दो वरिष्ठ सहयोगियों की ओर से लगाए गए थे. अगर विपक्ष और देश की जनता की ओर से सवाल पूछा जा रहा है तो इसकी जिम्मेदारी किस पर है?”
उन्होंने कहा, “Government की ओर से जवाब देने के बजाए और जनता के बीच विश्वास पैदा करने के बजाए, उनकी ओर से आरोप लगाया जा रहा है. सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को बचाना छोड़ना पड़ेगा. उनका इस्तीफा होना चाहिए. वे देश की जनता के सामने आएं और माफी मांगें. यह लड़ाई किसी एक की नहीं है, यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है.”
आराधना मिश्रा ने कहा, “चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था ने विश्वसनीयता खोई है तो उसके लिए जिम्मेदार कौन है? ज्ञानेश कुमार और उनके दो सहयोगियों को किसने नियुक्त किया? इस पूरी प्रक्रिया पर राहुल गांधी की ओर से आपत्ति जताई गई थी. इसके बाद भी Government ने ऐसे लोगों को पद पर बैठाया, जिसको लेकर आज पूरा देश सवाल पूछ रहा है.”
उन्होंने कहा, “दुनिया के किसी भी देश में जब Governmentों पर आरोप लगते हैं और हालात अराजक हो जाते हैं, तो अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वे अपने लोगों की बात सुनना बंद कर देती हैं और केवल अपना एजेंडा चलाने लगती हैं. जब India ब्रिटिश शासन के अधीन था, तो पूरे देश के लोग अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो गए थे. युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर और पढ़े-लिखे लोग, सब इस आंदोलन में शामिल हुए और अंग्रेजों को बाहर निकालने में मदद की, जिससे देश को आजादी मिली. आज पूरे देश में एक अविश्वास का माहौल है. अगर मताधिकार ही नहीं रहेगा तो लोकतंत्र कैसे बचेगा?”
आराधना मिश्रा ने आगे कहा, “मेरा मानना है कि लोकतंत्र में जनता की ओर से जवाब दिया जाता है. अब देश की जनता जनादेश देकर कांग्रेस पर विश्वास जताएगी.”
यूपी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है. 2024 के चुनाव में उनको इसी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन ने रोका था.”
–
एसडी/एबीएम


