
New Delhi, 4 सितंबर . Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री मनोज पांडेय ने कहा, “भाजपा सेवा, सम्मान और सुशासन पर विश्वास करती है. देश में पीएम के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश में सीएम के नेतृत्व में एक-एक कार्यकर्ता को ध्यान रहता है कि हम जनता की अपेक्षाओं में खरे कैसे उतरें और जनता की आवश्यकताओं की पूरी कैसे कर सकते हैं. Government की लाभकारी योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचाएं? भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इसी के साथ काम करता है और हम ऐसे ही काम करते रहेंगे.
Samajwadi Party के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “सीजेपी के नेता और प्रवक्ता अखिलेश यादव से सिर्फ अपना आभार व्यक्त करने आए थे. जंतर-मंतर पर जिस तरह से विरोध-प्रदर्शन हुआ और देशभर में युवाओं ने जिस तरह से विरोध किया, Samajwadi Party ने सड़कों से लेकर विधानसभा तक युवाओं की मांगों का समर्थन किया और सदन में उनकी आवाज उठाई. अखिलेश यादव भी सड़कों से लेकर सदन तक प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े रहे और लगातार उनका समर्थन और मदद करते रहे. “
फखरुल हसन चांद ने कहा, “प्रदर्शनकारियों के साथ डिंपल यादव खड़ी रहीं. वे अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करने आए थे. कोई Political चर्चा नहीं हुई है. राजनीति का कोई विषय नहीं था. जेन-जी और जेन-अल्फा और देश की शिक्षा व्यवस्था का विषय था.”
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “ऐसी बैठकें होती रहती हैं और बैठक करने में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है. अगर ‘जेन जी’ के नेताओं के साथ बैठकें होती हैं तो यह और भी अच्छी बात है.”
सीपीआई (एम) के महासचिव एम. ए. बेबी ने कहा, “भाजपा को झटका लगा है. जंतर-मंतर संघर्ष की जीत, फिर Government इससे बचने की कोशिश कर रही है, क्योंकि एक समझौता यह था कि जो छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे, उन पर सभी मनगढ़ंत मामले वापस ले लिए जाएंगे. फिर Government उस प्रस्ताव से पीछे हट गई. फिर सीजेपी और अन्य छात्र संगठनों ने कहा कि हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे, 5 तारीख को हम प्रदर्शन करेंगे. फिर तुरंत Government को Supreme Court जाना पड़ा और Supreme Court से अनुरोध करना पड़ा. कृपया सभी मामलों को वापस लेने का निर्णय लें.
–
एसडी/वीसी