
Lucknow, 8 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व की Samajwadi Party Government और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. Chief Minister योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में जंगलराज और माफियाराज था. इस पर भाजपा समर्थित नेताओं और Government में मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि सीएम योगी ने जो कहा है, वह उत्तर प्रदेश की सच्चाई है. Samajwadi Party के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को जंगलराज और माफियाराज में तब्दील कर दिया गया था. थानों को गुंडों और माफियाओं को सौंपने का काम किया गया था. Governmentी नौकरियों की बोली सपा के नेता लगाते थे. महिलाएं और बहनें शाम को घर से नहीं निकलती थीं. वहां से प्रदेश निकलकर सुशासन के रास्ते पर चल रहा है.
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले और बाद के उत्तर प्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर है. Samajwadi Party चाहती है कि 2027 के चुनावों में जनता को गुमराह करके प्रदेश को फिर से गुंडों और माफियाओं के हाथों में सौंप दिया जाए, लेकिन उनकी सोच कामयाब नहीं हो पाएगी.
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि 2017 से पहले सपा Government ने प्रदेश के बारे में नहीं सोचा था. शर्ट बदलने से दिल नहीं बदलता. 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा Government के कार्यों को लेकर कोई भी अंधेरे में नहीं है. अखिलेश यादव को 2027 में Chief Minister बनने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए.
सपा कार्यकर्ताओं के लिए नीले रंग की ड्रेस जारी किए जाने पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव अपने पीडीए को लेकर ही कन्फ्यूज हैं. उन्होंने पहले पीडीए के ‘पी’ का मतलब ‘पिछड़ा’ बताया और फिर ‘पंडित’ बता दिया. जब उन्हें लगा कि उनके साथ पंडित भी नहीं आ रहे हैं, तो उन्होंने अब दलितों को खुश करने के लिए नीले रंग की ड्रेस शुरू की है. कुछ दिन बाद मुसलमानों को खुश करने के लिए टोपी और लुंगी पहनना शुरू कर देंगे.
सीएम योगी के बयान पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जितने भी माफिया और गुंडे थे, वे सभी सीएम योगी की शरण में चले गए हैं. वे एमएलसी और एमएलए बन गए हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा Government को फेल बताते हुए कहा कि Government दंगे-फसाद और भाईचारे को खराब करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है. भाजपा के लोग इसी दिशा में काम कर रहे हैं.
–
एएमटी/एबीएम