Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा राजनीतिक नौटंकी, जनता सब याद रखती है: प्रवीण खंडेलवाल

अखिलेश यादव की अयोध्या यात्रा Political नौटंकी, जनता सब याद रखती है: प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 11 नवंबर . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश यादव की रामलला के दर्शन करने की योजना को Political नौटंकी करार देते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह की गतिविधियों से जनता को प्रभावित नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाई, वे अब Political लाभ के लिए राम मंदिर जाने की बात कर रहे हैं.

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाया था. अयोध्या में कारसेवा के दौरान कारसेवकों पर गोली चलवाई गई थी, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए थे. उस घटना के घाव आज तक नहीं भरे हैं. उन्होंने सवाल किया कि अब ऐसा क्या हो गया कि अखिलेश यादव को अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की जरूरत महसूस हो रही है.

BJP MP ने कहा कि अखिलेश यादव की न तो कोई आस्था है और न ही कोई विचारधारा. चुनाव नजदीक होने के कारण अखिलेश यादव को लगता है कि अयोध्या जाकर दर्शन करने से बहुसंख्यक समाज का वोट मिल जाएगा, लेकिन वे बड़ी गलतफहमी में हैं. जनता उनके पुराने कार्यों को भूली नहीं है और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से Government बनाएगी. लोगों का भरोसा Prime Minister Narendra Modi के विजन और उनके काम करने के तरीके पर है.

Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन किए जाने पर भी प्रवीण खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करना भाजपा और उसकी Government का एजेंडा है. केवल Maharashtra ही नहीं, बल्कि देश के हर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू होगी. खंडेलवाल ने दावा किया कि यूसीसी लागू होने के बाद देश की सामाजिक स्थिति में बदलाव आएगा. India में घुसपैठ करके आए और देश की सुविधाओं का लाभ उठा रहे लोगों पर भी इससे बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगेगा.

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों की ओर से सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर किए गए हमले को लेकर BJP MP ने घायल जवानों और उनके परिवारों के प्रति समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों के साथ पूरा देश मजबूती से खड़ा है. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में आतंकवाद को किसी भी स्थान पर और किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

–

पीएसके

Share