
Lucknow/अयोध्या, 4 अक्टूबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले पार्टी नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के दौरे, पार्टी के स्थापना दिवस, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की.
सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि भगवान राम ने अखिलेश यादव को यह समझ दी कि वहां चोरी हो रही थी और उन्होंने इसका पर्दाफाश किया. अब जब गलत काम करने वाले कुछ लोगों को हटा दिया गया है तो संभव है कि अखिलेश यादव अयोध्या में पूजा-अर्चना करने जा रहे हों. उन्होने कहा कि चुनाव आयोग Government के इशारे पर काम कर रहा है. पहले की तरह अब चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं, न स्वतंत्र, न ईमानदार रह गया है.
अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने Samajwadi Party के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह दिन Samajwadi Party के कार्यकर्ताओं, समाजवादी परिवार और पूरे प्रदेश व देश के लिए बेहद पवित्र और खुशी का अवसर है. इसी दिन नेताजी मुलायम सिंह यादव ने Samajwadi Party की स्थापना की थी और अब पार्टी के गठन को एक और वर्ष पूरा हो गया है.
अवधेश प्रसाद ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई दी.
उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हैं और इसकी रक्षा के लिए Samajwadi Party के नेताओं ने हमेशा संघर्ष किया है, हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान चुनाव आयोग न तो निष्पक्ष है, न स्वतंत्र और न ही ईमानदार. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान भी वोट में धांधली के आरोप सामने आए थे.
अवधेश प्रसाद ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए मताधिकार की रक्षा, लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए Samajwadi Party सभी जिलों में मार्च निकालेगी. उन्होंने कहा कि ये मार्च चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में आयोजित किए जाएंगे.
दिल्ली में सपा सांसद रामा शंकर राजभर ने कांग्रेस को लेकर कहा कि पार्टी से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को हराना होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सीटों की संख्या महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि चुनाव में जीत मायने रखती है.
राजभर ने कांग्रेस से अपील की कि वह उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर बड़े दावे करने के बजाय जीत की रणनीति पर बातचीत करे. उन्होंने Madhya Pradesh और Haryana में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर हुए घटनाक्रम का भी जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन मजबूत है और Samajwadi Party का कांग्रेस के साथ गठबंधन है. इसी गठबंधन ने 2024 के Lok Sabha चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराया था और 2027 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन भाजपा को शिकस्त देगा.
–
एसएके/वीसी