
Mumbai , 9 सितंबर . भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने के बाद अक्षरा सिंह अब हिंदी फिल्मों की तरफ भी कदम बढ़ा रही हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स से जुड़ रही हैं. कुछ समय पहले उन्होंने संग बातचीत में बताया था कि आने वाले समय में वह Actor टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने वाली हैं. अब अक्षरा ने टाइगर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसके चलते इस प्रोजेक्ट को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें वह और टाइगर श्रॉफ साथ खड़े होकर कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं. अक्षरा रेड कलर की शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रही हैं, वहीं टाइगर ग्रे कलर की जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं. दोनों तस्वीरों में मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ पोज दे रहे हैं.
इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने पोस्ट में लिखा, ”आखिरकार… अपनी इन तस्वीरों के लिए फीड में जगह बनानी ही पड़ी. कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा समय तक गैलरी में छिपाकर रखना ठीक नहीं लगता. अच्छी वाइब्स, जबरदस्त एनर्जी और उससे भी बेहतर इंसान… धन्यवाद टाइगर श्रॉफ.”
अक्षरा सिंह के Bollywood सफर की बात करें तो भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के बाद अक्षरा के लिए हिंदी फिल्म जगत में कदम रखना करियर का नया मोड़ है. वह हिंदी फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आने वाली हैं. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. अक्षरा ने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए से कहा था कि इसका हिस्सा बनना उनके लिए बहुत खास है और लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करना उनके लिए एक बड़ा मौका है. उन्होंने श्रद्धा कपूर का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह इस अवसर के लिए उनकी आभारी हैं.
इससे पहले वह ‘वेलकम टू द जंगल’ के एक स्पेशल गाने ‘घिस घिस’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी.
–
पीके/एएस