
Bengaluru, 7 अक्टूबर . भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व Chief Minister बीएस येदियुरप्पा ने Wednesday को कहा कि अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित Prime Minister Narendra Modi का प्रभावी नेतृत्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.
Bengaluru में डॉ. एम.सी. मोदी अस्पताल रोड स्थित शंकरमठ खेल मैदान में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व और जनसेवा की सराहना की.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की उपलब्धियां और लोगों के प्रति उनकी सेवा सभी के लिए मार्गदर्शक रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा अपने उद्देश्य को पूरा करेगी.
येदियुरप्पा ने कहा कि Prime Minister मोदी की सार्वजनिक सेवा ने 25 वर्ष का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा किया है. उन्होंने कहा कि Narendra Modi ने करीब एक चौथाई सदी तक Government के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभाली है. इनमें 13 वर्ष Gujarat के Chief Minister के रूप में और पिछले 12 वर्ष India के Prime Minister के रूप में शामिल हैं.
उन्होंने कहा, “यह एक विशेष अवसर है, जब Narendra Modi सार्वजनिक जीवन में सार्थक सेवा के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं. सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को याद कर रहे हैं और उसका उत्सव मना रहे हैं.”
येदियुरप्पा ने Prime Minister मोदी को ऐसा नेता बताया, जिसने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि ऐसा नेता देश की सेवा कर रहा है.
Prime Minister की Political यात्रा का उल्लेख करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि Narendra Modi के लिए राजनीति सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता और राष्ट्र की सेवा का अवसर रही है.
उन्होंने कहा, “Chief Minister और Prime Minister के रूप में उन्होंने सामान्य नागरिकों के जीवन में बदलाव लाने के संकल्प के साथ लगातार काम किया है.”
येदियुरप्पा ने इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क का संकल्प लेने का भी आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यह संकल्प Prime Minister Narendra Modi के प्रति उनकी प्रशंसा और समर्थन की अभिव्यक्ति बनना चाहिए.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवा की भावना को आगे बढ़ाने और सेवा ज्योति यात्रा को सार्थक बनाने की अपील की.
–
डीएससी