
New Delhi, 8 मार्च . अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फार्मास्युटिकल कंपनी जाइडस की वाइस चेयरपर्सन मेहा पटेल ने कहा कि मुझे लगता है कि हर दिन महिला दिवस है. हमारे लिए, महिला दिवस एक दिन है. हमारे लिए, जाइडस के लिए एक ही संदेश दो हाथ, तीन मिनट और एक आसान परीक्षा है. उन्होंने कहा कि हम सभी महिलाओं से इस परीक्षा में बैठने का अनुरोध करते हैं. उन्होंने कहा कि इससे ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मदद मिलेगी.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिंकाथॉन मैराथन का आयोजन किया गया. इस आयोजन में हजारों महिलाओं ने भाग लिया. Actor और मॉडल मिलिंद सोमन ने कहा कि जाइडस पिंकथॉन में, हर दिन महिला दिवस है. हमारा मानना है कि हर महिला को अपने स्वास्थ्य के लिए हर दिन थोड़ा समय निकालना चाहिए. महिलाएं अक्सर अपना 100 प्रतिशत समय समाज, अपने परिवार, अपने काम और अपने बच्चों को देती हैं.
बता दें कि देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना सबसे अच्छा व्यायाम है और प्रदूषण का समाधान भी है. आज हमारे देश की महिलाओं ने सड़कों पर साइकिल चलाकर यह संदेश दिया है कि हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और राष्ट्र के विकास में भी योगदान देना चाहिए.
प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने अपने स्टूडियो में एक विशेष रेत एनीमेशन बनाया. जिसको पूरा करने में लगभग 10 मिनट का समय लगा. यह कलाकृति महिलाओं की शक्ति और उपलब्धियों के उज्ज्वल उदाहरणों को उजागर करती है और महिला सशक्तिकरण, समानता और विश्व शांति का संदेश देती है.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस देश में बड़े उत्साह और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है. यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और Political उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ लैंगिक समानता और उनके अधिकारों पर जोर देता है. वैश्विक स्तर पर विश्व महिला दिवस 2026 की थीम ‘गिव टू गेन’ है, जो दान और सहयोग की शक्ति पर जोर देती है. यानी जब हम महिलाओं को समर्थन, संसाधन, शिक्षा या अवसर देते हैं, तो पूरा समाज लाभान्वित होता है.
–
एसडी/पीयूष