त्रिपुरा में नशे और अपराध पर जीरो टॉलरेंस, सीएम माणिक साहा ने दिए कड़े निर्देश

अगरतला, 5 अगस्त . त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने Wednesday को कहा कि नशे और अपराध के खिलाफ लड़ाई में “किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी”. उन्होंने Police और प्रशासन को समन्वय के साथ कड़ी कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए.

राज्य सचिवालय से टास्क मॉनिटरिंग सिस्टम की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि त्रिपुरा को नशा मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन के हर स्तर पर ज्यादा समन्वय, सख्ती और प्रभावी तरीके से काम करना होगा. उन्होंने Police और जिला प्रशासन को अपराध प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने, नियमित गश्त बढ़ाने और स्कूल, कॉलेज सहित संवेदनशील स्थानों के आसपास निगरानी मजबूत करने को कहा.

सीएम साहा ने अगरतला के जीबीपी अस्पताल क्षेत्र में 24 घंटे cctv निगरानी और अतिरिक्त Police तैनाती पर भी जोर दिया ताकि आपराधिक घटनाओं को रोका जा सके. उन्होंने अधिकारियों को नशा से जुड़े अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया.

Chief Minister ने पर्यटन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि त्रिपुरा के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. उन्होंने सभी विभागों और जिला प्रशासन को छबिमुड़ा, उनाकोटी, डंबूर और नीरमहल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को नियमित निरीक्षण और निगरानी के जरिए साफ-सुथरा और पर्यटकों के अनुकूल रखने का निर्देश दिया.

साहा ने जिला अधिकारियों को 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान और वंदे मातरम की 150वीं जयंती के कार्यक्रमों की व्यापक तैयारी करने को भी कहा. उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 11 अगस्त को उज्जयंत पैलेस में आयोजित होगा और इसमें लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया.

शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा करते हुए Chief Minister ने कहा कि Governmentी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की गई हैं. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ स्कूलों की आधारभूत संरचना, साफ-सफाई, सूचना पट्ट और समग्र शैक्षिक माहौल पर भी नियमित नजर रखी जाए. उन्होंने जिला अधिकारियों को स्कूलों का गहन निरीक्षण करने और ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी.

Chief Minister ने अधिकारियों को जनता से विनम्रता, धैर्य और संवेदनशीलता के साथ पेश आने की अपील की. बैठक में उन्होंने राज्य में सड़कों, बिजली आपूर्ति और पेयजल सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की और लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया.

जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए साहा ने कहा कि परियोजना का लगभग 85-86 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम तेजी से पूरा किया जाए. उन्होंने खासतौर पर खोवई जैसे जिलों में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए नवाचार और व्यावहारिक उपाय अपनाने को कहा.

Chief Minister ने कैलाशहर हवाई अड्डे को संचालित करने की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित विभागों से विस्तृत जानकारी मांगी. उन्होंने नागरिक केंद्रित शासन पर जोर देते हुए कहा कि Governmentी सेवाएं दक्षता, शिष्टाचार और जवाबदेही के साथ दी जानी चाहिए.

बैठक की शुरुआत में Chief Minister के सचिव और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के सचिव किरण गित्ते ने टास्क मॉनिटरिंग सिस्टम के कामकाज पर विस्तृत प्रस्तुति दी और बैठक का संचालन किया.

बैठक में मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा, प्रमुख सचिव, सचिव, निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. वहीं सभी आठ जिलों के जिला अधिकारी, Police अधीक्षक और अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए.

–

डीएससी

Leave a Comment