
Mumbai , 25 जुलाई . Maharashtra राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य जीशान सिद्दीकी ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज First Information Report वापस लेने की मांग की है.
जीशान सिद्दीकी ने कहा कि छात्रों की प्रमुख चिंताओं का समाधान हो चुका है, इसलिए उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई समाप्त करने पर Government को सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए.
उन्होंने Saturday को लिखे पत्र में कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान Mumbai , पुणे और Maharashtra के अन्य हिस्सों में बड़ी संख्या में छात्रों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई छात्रों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई और उन्हें Police की ओर से नोटिस भी जारी किए गए.
उन्होंने Chief Minister से आग्रह किया कि अब जबकि छात्रों की मांगों पर कार्रवाई हो चुकी है, ऐसे में उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर विचार किया जाना चाहिए. सिद्दीकी ने कहा कि ये सभी युवा अपने जीवन और करियर की शुरुआती अवस्था में हैं और उनके खिलाफ आपराधिक मामले लंबी अवधि तक बने रहने से उनकी शिक्षा, रोजगार और भविष्य की संभावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
पत्र में उन्होंने कहा कि Government यदि इन मामलों को वापस लेने का फैसला करती है तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्षता और सुलह की भावना को मजबूत करने वाला कदम होगा. उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में युवाओं को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है और ऐसे छात्रों को स्थायी कानूनी परिणामों का सामना करने के बजाय आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए.
जीशान सिद्दीकी ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस से इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने का अनुरोध करते हुए कहा कि First Information Report वापस लेने का निर्णय Government की सकारात्मक और मानवीय सोच को दर्शाएगा. उनके अनुसार, इससे छात्रों और Government के बीच विश्वास भी मजबूत होगा और भविष्य में लोकतांत्रिक संवाद को बढ़ावा मिलेगा.
–
एससीएच/डीकेपी