चरखी दादरी : कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद में युवक को मारी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

चरखी दादरी, 16 अगस्त . चरखी दादरी जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके चलते एक युवक को गोली मार दी गई. Police ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

Police के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 3 बजे Police कंट्रोल रूम को खेड़ीपुरा गांव के पास बस स्टैंड के नजदीक गोलीबारी की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही सदर थाना Police मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर मनजीत नामक युवक घायल अवस्था में मिला, जिसके सीने में गोली लगी हुई थी. Police ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई.

घटना के बाद Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान उसी दिन शाम को Police को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी एक स्थान पर एकत्रित हैं. सूचना के आधार पर एसएचओ सदर और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के कब्जे से देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इसके अलावा दूसरे आरोपी के पास से भी देसी पिस्तौल और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ. Police ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद कांवड़ यात्रा के दौरान हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ है. कांवड़ यात्रा के दौरान घायल मनजीत और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. Police के मुताबिक इसी रंजिश के चलते चारों आरोपियों ने मिलकर मनजीत पर फायरिंग की.

फिलहाल घायल मनजीत का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और वह खतरे से बाहर है.

Police का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर Police रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका की गहन जांच की जा सके. मामले की जांच जारी है.

एएमटी/पीएम

Leave a Comment