यूपी: फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मुजफ्फरनगर में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

फर्रुखाबाद, 25 जुलाई . उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बरौली गांव के रहने वाले 38 वर्षीय कुलदीप चौहान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. Saturday सुबह परिजन कुलदीप को संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल लोहिया लेकर आए थे, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया.

परिजन मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है कि आखिर युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई है. सूत्रों के अनुसार गांव में चर्चा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है.

मामले पर ईएमओ जिला अस्पताल के डॉ. अमन कुमार ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में लाया गया था. एग्जामिनेशन करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया है; उसके शव को मोर्चरी में रखवा कर Police को सूचना भेज दी है.

वहीं, मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना इलाके में चेकिंग के दौरान Police एनकाउंटर में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी एटीएम कार्ड फ्रॉड करने वाले गैंग से जुड़े हैं, और Police उन इलाकों की जांच कर रही है, जहां उन्होंने ऐसे क्राइम किए थे.

फुगाना सीओ नरेंद्र यादव ने कहा, “आज सुबह, तितावी Police टीम टीला रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें एक संदिग्ध कार दिखी और उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की. आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से Police पर गोली चला दी. Police ने खुद के बचाव में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया. दो अन्य भाग गए, लेकिन बाद में कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.”

एक और मामले में मुजफ्फरनगर के सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने कहा, “तीन दिन पहले Samajwadi Party और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक पर एक प्रोटेस्ट किया था. इस दौरान मारपीट हुई. एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक आदमी और एक महिला दूसरे आदमी को पीटते हुए दिख रहे थे. इसके आधार पर सिविल लाइंस Police स्टेशन में केस दर्ज किया गया. इस व्यक्ति युधिष्ठिर पहलवान, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.”

एसडी/वीसी

Leave a Comment