
Bhopal , 13 अगस्त . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal में युवा कांग्रेस ने हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास हाथों में संविधान की किताब लेकर और बांह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की दलित विरोधी एवं तानाशाही मानसिकता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. युवा कांग्रेस Bhopal के जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि दलित समाज से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी कार्यक्रम स्थल का ‘शुद्धिकरण’ किया जाना भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है. यह सोच और हरकत न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि पूरी मानवता के खिलाफ है.
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति और सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को अपवित्र मानना दलित विरोधी सोच को उजागर करता है. यह सिर्फ मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और समानता में विश्वास रखने वाले नागरिकों के सम्मान का अपमान है.
युवा कांग्रेस का आरोप है कि आरएसएस और भाजपा से जुड़े लोगों और उनके नेताओं की मानसिकता दलित, वंचित और पिछड़ा विरोधी होने के साथ-साथ देश विरोधी भी है. India 21वीं सदी में आगे बढ़ रहा है, लेकिन भाजपा की ऐसी जातिवादी सोच देश को सदियों पीछे ले जाने का प्रयास कर रही है. युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
–
एसएनपी/एएसएच