‘आपकी कड़ी मेहनत खेल व्यवस्था को मजबूत बनाती रहेगी’, मनसुख मांडविया ने पत्रकारों को दी ‘विश्व खेल पत्रकार’ दिवस की बधाई

New Delhi, 2 जुलाई . केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश के तमाम खेल पत्रकारों को ‘विश्व खेल पत्रकार’ दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि खेल पत्रकारों की कड़ी मेहनत और लगन India के स्पोर्टिंग इकोसिस्टम को लगातार मजबूत करती रहेगी.

खेल मंत्री ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “खेल पत्रकार India के खेल जगत का एक बहुत अहम हिस्सा हैं. ये सिर्फ मैचों की रिपोर्टिंग नहीं करते, बल्कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सामने लाते हैं, नए टैलेंट को पहचान दिलाते हैं और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित भी करते हैं.’विश्व खेल पत्रकार’ दिवस के मौके पर मैं सभी खेल पत्रकारों को शुभकामनाएं देता हूं. आपकी मेहनत, लगन और ईमानदारी भारतीय खेल व्यवस्था को और मजबूत बनाती है. विश्व खेल पत्रकार की ढेर सारी शुभकामनाएं.”

मनसुख मांडविया खुद कई खेलों के इवेंट में पहुंचकर अक्सर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं. Government द्वारा देशभर में लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने की खातिर हर Sunday को ‘संडे ऑफ साइकिल’इवेंट का आयोजन किया जाता है. खेल मंत्री को इस इवेंट की अगुवाई करते हुए कई बार देखा जा चुका है. हाल ही में मनसुख मांडविया ने मेंस वॉलीबॉल कप में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम को सम्मानित किया था. उन्होंने Gujarat के गांधीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सराहा था.

उन्होंने अपने बयान में कहा, “यह मेडल ऐतिहासिक है, लेकिन यह महज आगाज होनी चाहिए. हर उपलब्धि अधिक जिम्मेदारी और ज्यादा उम्मीदें लेकर आती है. Government की हर नीति, हर निवेश और हर कोशिश का मकसद हमारे एथलीट्स को उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराने और इंटरनेशनल मंच पर लगातार शानदार प्रदर्शन करने में मदद करना है.”

इससे पहले, खेल मंत्री भुवनेश्वर में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों का भी हौसला बढ़ाया था. उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड कायम करने पर सर्वेश अनिल कुशारे को अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए बधाई दी थी. मनसुख मांडविया ने उनकी इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक बड़ी छलांग करार दिया था.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment