
New Delhi, 13 जून . Union Minister पीयूष गोयल के जन्मदिन के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. Prime Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीयूष गोयल के योगदान की सराहना की. इसके बाद पीयूष गोयल ने भी Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायी बताया.
Prime Minister मोदी के एक्स पोस्ट के जवाब में पीयूष गोयल ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi, आपके आशीर्वाद और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए मैं आपका आभारी हूं. राष्ट्र-निर्माण के प्रति आपकी दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा और शक्ति का स्रोत बनी रहेगी. आपके गतिशील नेतृत्व में India की सेवा करना मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “देश सौभाग्यशाली है कि उसे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Prime Minister के रूप में आप मिले हैं. ‘विकसित India 2047’ और हर भारतीय के समृद्ध भविष्य की दिशा में हमारी परिवर्तनकारी यात्रा में, आपके मार्गदर्शन में अथक परिश्रम करने के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा.”
पीयूष गोयल के जन्मदिन की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “Union Minister पीयूष गोयल को जन्मदिन की बधाई. वे व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में अहम योगदान दे रहे हैं, जिससे हमारी आत्मनिर्भरता मजबूत हो रही है और India समृद्ध बन रहा है. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर लिखा, “Union Minister पीयूष गोयल जी को जन्मदिन की बधाई. वाणिज्य और उद्योग मंत्री के तौर पर आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने पीएम मोदी के सशक्त और समृद्ध India के विजन को मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाई है. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”
इसी तरह, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे सहयोगी पीयूष गोयल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.
–
पीएसके