Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

आधुनिक लाइफस्टाइल में योग जरूरी, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का समाधान में मिलती है मदद : एनएसई सीईओ

आधुनिक लाइफस्टाइल में योग जरूरी, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का समाधान में मिलती है मदद : एनएसई सीईओ

Mumbai , 21 जून . नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सीईओ आशीष कुमार चौहान ने Sunday को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि मौजूदा समय में आधुनिक लाइफस्टाइल को देखते हुए योग जरूरी है और इससे शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलती है.

समाचार एजेंसी से बातचीत में चौहान ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की कोशिश के कारण 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया था. योग से काफी फायदा होता है इस वजह से पूरी दुनिया योग दिवस को मनाती है और योग सिखाता यह भी है कि बिना किसी बाहरी उपकरणों के भी आप स्वयं को खुद फिट रख सकते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा दौर में स्क्रीन का उपयोग काफी बढ़ गया है और बहुत सारे लोग स्क्रीन के माध्यम से लंबे समय तक कार्य करते हैं. इससे कई समस्याएं पैदा होती है, जिसमें योग आपकी काफी मदद कर सकता है.

एनएसई सीईओ ने युवाओं को योग करने की सलाह देते हुए कहा कि सभी को योग करना चाहिए, क्योंकि 25-30 वर्ष तक शरीर में कोई समस्या नहीं आती है और अगर आप शुरुआत से ही योग पर ध्यान देंगे, तो आप कई शारीरिक के साथ-साथ मानसिक समस्याओं से बच सकते हैं.

इसके अतिरिक्त, मौजूदा समय में एनएसई अपने आईपीओ को लेकर फोकस में है. हाल ही में एक्सचेंज की डीआरएचपी सामने आई है, जिसमें कई खुलासे भी हुए हैं.

एनएसई ने अपनी डीआरएचपी (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) में बताया है कि अभी भी को-लोकेशन और डार्क फाइबर मामला अनसुलझे बने हुए हैं और एक्सचेंज भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ मामले को निपटाने के लिए 1,491.21 करोड़ रुपये भुगतान का प्रस्ताव दे रहा है.

आईपीओ पेपर्स के ‘जरूरी कानूनी मामलो’ वाले हिस्से में दी गई ये जानकारिया Supreme court , सेबी और दूसरे कानूनी फोरम के सामने चल रही कार्यवाही से जुड़ी हैं.

–

एबीएस

Share