
कैनबरा, 5 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi का स्वागत करने को ऑस्ट्रेलिया बेताब है. पीएम इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे. Saturday को ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज ने बयान जारी कर इस पर हर्ष व्यक्त किया. इसी क्रम में ‘योगा ऑस्ट्रेलिया’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जॉश प्रायर ने एक विशेष संदेश जारी किया है. उन्होंने योग को India का दुनिया के लिए अनमोल उपहार बताते हुए Prime Minister के सफल दौरे की शुभकामनाएं दीं.
जॉश प्रायर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक क्लिप जारी कर पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “नमस्ते पीएम मोदी, ऑस्ट्रेलिया आपका स्वागत करता है.”
योग को India का मानवता के लिए कालातीत और अमूल्य उपहार बताते हुए कहा कि आज ऑस्ट्रेलिया में योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, सामाजिक सद्भाव और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव का प्रभावी माध्यम बन चुका है. “योगा ऑस्ट्रेलिया की ओर से हजारों योग शिक्षकों, विद्यार्थियों और योग प्रेमियों की तरफ से, मैं आपके सफल और सार्थक दौरे तथा सुखद यादों की कामना करता हूं.”
उन्होंने कहा कि योग दोनों देशों के लोगों को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जन-से-जन संबंधों को और मजबूत कर रहा है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की यह यात्रा “India और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार मजबूत हो रही दोस्ती” का प्रतीक है.
प्रायर ने सफल दौरे की कामना करते हुए आगे कहा, “आपकी यह यात्रा दोनों देशों के बढ़ते संबंधों का स्पष्ट संकेत है. योगा ऑस्ट्रेलिया की ओर से आपको ऑस्ट्रेलिया प्रवास के लिए शुभकामनाएं.”
भारतीय उच्चायोग ने इस संदेश को साझा करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के नजदीक आते ही उनके स्वागत में आवाजें और भी बुलंद हो रही हैं. जॉश प्रायर ने अपने संदेश में योग को मानवता के लिए India का कालातीत उपहार बताते हुए कहा कि यह आज ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य, सद्भाव और लोगों के बीच मजबूत रिश्तों का माध्यम बन चुका है.
इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई Prime Minister कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि अल्बनीज को ऑस्ट्रेलिया-India वार्षिक लीडर्स समिट के लिए पीएम Narendra Modi का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत करने पर गर्व होगा.
Prime Minister मोदी Monday से छह दिवसीय दौरे पर इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरा 8 से 10 जुलाई तक का है. इसके बाद पीएम 10 से 11 जुलाई तक Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर राजकीय दौरे के लिए न्यूजीलैंड भी जाएंगे. यह दौरा लगभग चार दशकों में किसी भारतीय Prime Minister का न्यूजीलैंड का पहला राजकीय दौरा होगा.
–
केआर/