
बेलगावी (कर्नाटक), 9 दिसंबर . कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बयानबाजी जारी है. इस पर बीते दिन (Monday को) Chief Minister सिद्धारमैया के पुत्र और कांग्रेस एमएलसी यथींद्र सिद्धारमैया ने कहा था कि हाई कमान ने स्पष्ट किया है कि सीएम पद में कोई बदलाव नहीं होगा. अब उन्होंने Tuesday को अपने बयान को दोहराया है.
यथींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार के Chief Minister पद के दावे को हाई कमान ने स्वीकार नहीं किया है और उनके पिता सिद्धारमैया अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे.
सुर्वण सौध (विधानसभा) में पत्रकारों से बातचीत में यथींद्र ने कहा, “मैं अपनी बात पर पूरी तरह कायम हूं. जो कहना था कह दिया है. अब इस विषय पर बार-बार प्रतिक्रिया देने का प्रश्न ही नहीं उठता. लोग कुछ भी कहें, मैं अब इस मुद्दे पर और नहीं बोलूंगा.”
शहरी विकास मंत्री बिराथी सुरेश से पूछा गया कि क्या पार्टी के भीतर भविष्य के नेतृत्व पर कोई चर्चा हुई है? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “ऐसी कोई चर्चा नहीं है. हमारे नेता सिद्धारमैया ही हैं. भविष्य के नेता का फैसला भी वही और हाई कमान मिलकर करेंगे. हाई कमान की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय होगा.”
उन्होंने कहा, “हाई कमान है और हम उसके फैसले का पालन करेंगे. राजा जिंदा है, भले ही लोकतंत्र में इस तरह कहना उचित न हो, लेकिन हमारे नेता ही आगे का निर्णय करेंगे.”
यथींद्र के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश ने कहा, “व्यक्तिगत राय व्यक्त करने की सभी को स्वतंत्रता है. Chief Minister सिद्धारमैया और उपChief Minister शिवकुमार दोनों कह चुके हैं कि वे हाई कमान के फैसले का सम्मान करेंगे. हम सभी भी इसी रुख पर हैं.”
कांग्रेस विधायक बेलूर गोपालकृष्णा ने इस विवाद को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.
उन्होंने कहा, “सबको अभी अपनी ज़बान बंद रखनी चाहिए. बाद में जितना बोलना है बोलें. वरिष्ठ नेता शांति और एकता की बात कर रहे हैं, ऐसे में नेतृत्व पर बयान देना गलत है. ऐसे नेताओं को नोटिस मिलनी चाहिए. मैं केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की मांग करता हूं.”
विधायक एच.सी. बालकृष्णा ने भी गोपालकृष्णा के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अनावश्यक विवादों पर बातचीत गलत है और हाई कमान को इस मसले को जल्द अंतिम रूप देना चाहिए.
बता दें कि यथींद्र ने Monday को कहा था कि Chief Minister पद में बदलाव की भविष्यवाणी करने वाले “सपने देख रहे हैं.” उनका कहना था कि हाई कमान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा.
उन्होंने कहा था, “डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार ने खुलकर कहा कि वह Chief Minister पद के इच्छुक हैं. इसके जवाब में हाई कमान ने स्पष्ट किया कि यह सही समय नहीं है और Chief Minister में कोई बदलाव नहीं होगा. मामला वहीं खत्म हो जाता है. विपक्ष अनावश्यक अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहा है.”
–
डीएससी