डब्ल्यूपीएल 2026: गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शिवानी को डेब्यू का मौका

नवी Mumbai , 16 जनवरी . Gujarat जायंट्स ने Friday को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के नौवें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. Gujarat जायंट्स की अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज शिवानी सिंह को लीग में डेब्यू का मौका मिला है.

इस सीजन आरसीबी ने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि Gujarat जायंट्स ने 3 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के पास चार-चार प्वाइंट्स हैं. ऐसे में जीत उन्हें प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा देगी.

टॉस जीतने के बाद, Gujarat जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने बताया कि शिवानी, आयुषी सोनी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि प्रोसेस के मामले में हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है. पिछले कुछ मुकाबलों में, यह दिखा है कि यह एक इस्तेमाल किया हुआ विकेट है. हार्ड बॉल से स्पिनर्स को भी थोड़ा फायदा होता है. हमारे बॉलिंग ग्रुप को शुरुआती विकेट लेकर उन्हें चेज किए जा सकने वाले टोटल तक रोकना होगा. इस ग्राउंड पर डिफेंड करना काफी मुश्किल है, इसलिए आखिर में हम उन्हें जितना हो सके कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं.”

दूसरी ओर, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंधाना ने कहा, “टॉस कभी आपके वश में नहीं होता. मुझे लगता है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में अलग-अलग परिस्थितियों का अनुभव करना अच्छा होता है. मैं इससे खुश हूं. पहले बैटिंग या फील्डिंग के मामले में विकेट काफी बराबरी का रहा है. अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो टॉस उतना मायने नहीं रखेगा.”

Gujarat जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: बेथ मूनी (विकेटकीपरकीपर), सोफी डिवाइन, शिवानी सिंह, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह ठाकुर.

रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru की प्लेइंग इलेवन: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपरकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ और लॉरेन बेल.

आरएसजी

Leave a Comment