‘जो छोटी गलतियां की हैं उसे दोहराना नहीं चाहेंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बोले भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत

लंदन, 25 जून . एफआईएच प्रो लीग 2025-26 में भारतीय टीम की Friday को Pakistan से एक बार फिर भिड़ंत होनी है. टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह का कहना है कि भारतीय टीम पिछली बार की गई छोटी-छोटी गलतियों को इस बार दोहराने से बचना चाहेगी.

भारतीय टीम की भिड़ंत Tuesday को Pakistan से हुई थी, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-3 से बाजी मारी थी. हालांकि, Pakistan ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी. ‘ ’ के साथ बातचीत करते हुए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मुकाबले को लेकर कहा, “हम जो गलतियां की हैं, वो छोटी हैं, लेकिन हम उन्हें दोहराना नहीं चाहेंगे. जाहिर तौर पर वो एक अच्छा मैच होगा. हालांकि, उससे पहले हमें इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है, तो हम पहले उस पर ध्यान देना चाहते हैं.”

हरमनप्रीत ने आगे कहा, “इसके बाद Pakistan के खिलाफ होने वाले मैच में हम छोटी-छोटी गलतियां करने से बचना चाहेंगे और हम शुरुआत से ही उनके ऊपर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे. हम प्रयास करेंगे कि Pakistan के खिलाफ जल्द से जल्द शुरुआती बढ़त ले सकें. भारतीय टीम का रिकॉर्ड Pakistan के खिलाफ कमाल का रहा है. पिछले 18 मुकाबलों में भारतीय टीम Pakistan के खिलाफ अजेय रही है.

कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि वर्ल्ड कप से पहले एफआईएच प्रो लीग के जरिए टीम की अच्छी तैयारी हो रही है. उन्होंने कहा, “बहुत जरूरी है, और मुझे लगता है कि यह प्रयोग और सब कुछ करने का सही समय है. हम अच्छी टीमों के खिलाफ खेल रहे हैं और वर्ल्ड कप से पहले हमें मैच मिल रहे हैं, तो यह एक सकारात्मक चीज है. हम बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले हमें अच्छे मैच मिल रहे हैं और हम बेस्ट टीमों के खिलाफ मुकाबला कर रहे हैं.”

इस टूर्नामेंट से अब तक मिली सीख के सवाल पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान ने कहा, “सीख यही है जो हम मौके मिल रहे हैं उन्हें हमको भुनाना है. जाहिर तौर पर हमें अपने पेनल्टी कॉर्नर अटैक पर भी ध्यान देना है. इसके साथ ही हमें अपने डिफेंस में भी सुधार करने की जरूरत है. हमें काफी सावधान और तेज रहने की जरूरत है.” भारतीय टीम अभी अंक तालिका में आठवें नंबर पर मौजूद है. टीम ने कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम को 3 में जीत नसीब हुई है. 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं.

एसएम/डीकेपी

Leave a Comment