
New Delhi, 1 दिसंबर . विश्व एड्स दिवस के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने Monday को विज्ञान भवन में राष्ट्रीय समारोह का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि India एचआईवी को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में पूरी तरह खत्म करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2030 तक सभी वैश्विक लक्ष्य हासिल कर लेगा.
नड्डा ने बताया कि पिछले 14 साल में India में नए एचआईवी संक्रमणों में 48.7 फीसदी, एड्स से होने वाली मौतों में 81.4 फीसदी और मां से बच्चे में संक्रमण में 74.6 फीसदी की कमी आई है. टेस्टिंग का दायरा 2020-21 के 4.13 करोड़ से बढ़कर 2024-25 में 6.62 करोड़ तक पहुंच गया है. इलाज ले रहे मरीजों की संख्या 14.94 लाख से बढ़कर 18.60 लाख हो गई है. वायरल लोड टेस्टिंग भी 8.90 लाख से बढ़कर 15.98 लाख तक पहुंची है. ये आंकड़े दुनिया के औसत से कहीं बेहतर हैं. नए संक्रमणों में India ने 35 फीसदी कमी की है, जबकि दुनिया में यह 32 फीसदी है. एड्स से मौतों में कमी India में 69 फीसदी है, जो वैश्विक 37 फीसदी से लगभग दोगुनी है.
मंत्री ने कहा कि India में अब 88 फीसदी मरीजों को इलाज मिल रहा है और 97 फीसदी मरीजों में वायरस पूरी तरह दबा हुआ है. एचआईवी के बारे में जागरूकता 85 फीसदी तक पहुंच गई है. उन्होंने भारतीय दवा कंपनियों की तारीफ करते हुए कहा कि सस्ती और अच्छी दवाएं पूरी दुनिया को मुहैया कराकर India मानवता की सेवा कर रहा है.
नड्डा ने बताया कि अब हर जिले के हर सब-डिवीजन में एआरटी सेंटर खुल चुके हैं, जिससे इलाज आसान हुआ है. हालांकि, टीबी के साथ एचआईवी का को-इन्फेक्शन और दवाएं नियमित न लेने की समस्या अभी भी बाकी है, इसके लिए ज्यादा काउंसलिंग और कम्युनिटी सपोर्ट की जरूरत है. 2017 में बना एचआईवी/एड्स एक्ट भेदभाव रोकने और मरीजों के अधिकारों की रक्षा कर रहा है.
समारोह में Union Minister ने तीन थीम वाली नेशनल मल्टीमीडिया कैंपेन शुरू की – युवाओं में जागरूकता, मां-बच्चे में संक्रमण खत्म करना और स्टिग्मा-भेदभाव मिटाना. साथ ही संकल्पक का सातवां संस्करण, इंडिया एचआईवी एस्टिमेट्स 2025, रिसर्च कम्पेंडियम और युवाओं के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ब्रेकफ्री’ भी लॉन्च किया, जहां गोपनीय तरीके से जोखिम जांच, टेस्टिंग और इलाज की जानकारी मिलेगी.
प्रदर्शनी में नागालैंड का सिटी बार्न यूथ स्पेस और Mumbai का फास्ट-ट्रैक सिटी मॉडल जैसे नए प्रयोग दिखाए गए. मंत्री ने एनएसीओ के तीन वरिष्ठ विशेषज्ञों और दो एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी जिंदगी की कहानी सुनाकर सबको प्रेरित किया.
स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि एचआईवी के खिलाफ India का अभियान अब देश के सबसे बड़े और सफल सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है. यह साबित करता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और सामुदायिक भागीदारी से बड़ी से बड़ी चुनौती जीती जा सकती है.
India 2030 तक 95-95-95 वैश्विक लक्ष्य (95 प्रतिशत लोग अपनी स्थिति जानें, 95 प्रतिशत को इलाज मिले और 95 प्रतिशत में वायरस दब जाए) हासिल करने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है.
–
एसएचके/डीकेपी