
New Delhi, 9 जून . भाजपा के राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर बढ़ रही कथित अस्थिरता को पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ जनता के बढ़ते विरोध का परिणाम बताया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों, विशेषकर टीएमसी में लोकतांत्रिक मूल्यों का अभाव रहा है और कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जाता रहा है.
समाचार एजेंसी से बातचीत में खटाना ने कहा कि टीएमसी के अंदर जो बेचैनी दिखाई दे रही है, वह इस बात का संकेत है कि वहां कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती थी. क्षेत्रीय दलों, खासकर टीएमसी की कार्यप्रणाली अलोकतांत्रिक रही है. पश्चिम बंगाल के लोगों ने जब Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में कानून के शासन, भ्रष्टाचार मुक्त और अवैध घुसपैठ से मुक्त बंगाल की उम्मीद देखी, तब बदलाव की यह प्रक्रिया शुरू हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल लंबे समय तक भ्रष्टाचार, हिंसा और अवैध घुसपैठ जैसी समस्याओं से जूझता रहा है. उनके अनुसार, राज्य में अब बदलाव की मांग तेज हो रही है और लोग कथित Political दबाव से बाहर निकल रहे हैं.
टीएमसी सांसद की ओर से यूसुफ पठान को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खटाना ने कहा कि कोई भी नेता कुछ भी कह सकता है, लेकिन यह सच है कि बंगाल के सामने अवैध घुसपैठ, भ्रष्टाचार और विकास के अभाव जैसी गंभीर चुनौतियां रही हैं. उन्होंने कहा कि जनता अब सुशासन और विकास चाहती है. इससे पहले टीएमसी नेता की ओर से पार्टी सांसदों के टूटने की खबरों को खारिज किया गया था. इस पर BJP MP ने कहा कि Political घटनाक्रम समाज और देश के सामने हैं और लोग स्वयं स्थिति का आकलन कर रहे हैं.
Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर गुलाम अली खटाना ने उनकी नेतृत्व क्षमता और विकास की नीतियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को देश की सबसे बड़ी ताकत माना है. ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की कार्यशैली का हिस्सा बना है. जब Narendra Modi ने देश की कमान संभाली थी, तब देश विभिन्न घोटालों और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा था. 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला और कोयला आवंटन जैसे मामलों ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया था. लेकिन आज प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), डिजिटल भुगतान और रियल टाइम ट्रांजेक्शन के क्षेत्र में India दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है.
BJP MP ने कहा कि India आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि वैश्विक कंपनियां India में निवेश कर रही हैं और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में स्टार्टअप, नवाचार और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी पहल ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं.
इंडिया गठबंधन की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए गुलाम अली खटाना ने कांग्रेस और विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष की भूमिका जनता के मुद्दे उठाने की होनी चाहिए, लेकिन कई बार संसद का समय बाधित करने और अनावश्यक विवाद खड़े करने का प्रयास किया गया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विभिन्न राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, जिससे उनके बीच वैचारिक एकता पर सवाल खड़े होते हैं. “देश की जनता अब विकास, सुशासन और विकसित India के विजन के साथ खड़ी दिखाई देती है. युवा वर्ग भी Prime Minister मोदी के स्टार्टअप और आत्मनिर्भर India के विचार से जुड़ना चाहता है.”
–
पीएसके