
यरुशलम/न्यूयॉर्क, 24 जुलाई . अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में दो यहूदियों पर चाकू से हमले के मामले सामने आए. इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने Friday को न्यूयॉर्क शहर में दो लोगों पर चाकू से हुए हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे एक भयानक यहूदी-विरोधी हमला बताया और न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी पर ऐसे माहौल में योगदान देने का आरोप लगाया, जिसमें यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है.
इजरायली विदेश मंत्री सार ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना को लेकर गुस्सा दिखाया और इसे इजरायल के खिलाफ महीनों से लोगों को भड़काने की कोशिश से जोड़ा.
सार ने लिखा, “मैं न्यूयॉर्क में हुए भयानक एंटीसेमिटिक (यहूदी विरोधी) चाकूबाजी हमले से हैरान हूं. व्याकुल हूं लेकिन दुख की बात है कि हैरान नहीं हूं. यह हिंसा यूं ही नहीं हुई. ममदानी की तरफ से यहूदी देश के खिलाफ महीनों से चल रही भड़काने की कोशिशों ने ऐसा माहौल बनाने में मदद की है जिसमें यहूदियों को निशाना बनाया जा रहा है.”
इजरायली विदेश मंत्री ने आगे कहा, “बातों के नतीजे होते हैं.” न्यूयॉर्क शहर के मेयर से तुरंत कार्रवाई की मांग करते हुए, सार ने कहा, “ममदानी को भड़काना बंद करना चाहिए, यहूदी-विरोधी भावना का डटकर सामना करना चाहिए और शहर के यहूदी समुदाय की रक्षा के लिए अभी कार्रवाई करनी चाहिए. बस बहुत हो गया.”
सार की यह बात न्यूयॉर्क के अधिकारियों द्वारा मैनहट्टन में एक एशियाई आदमी और एक यहूदी आदमी से जुड़ी दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं के सिलसिले में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की घोषणा के बाद आई है.
इससे पहले, न्यूयॉर्क Police कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने कहा था कि अलग-अलग हमलों में दो लोगों को चाकू मारा गया और दोनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया.
न्यूयॉर्क Police विभाग (एनवाईपीडी) के अनुसार, 51 वर्षीय राउल मोरालेस को दोनों चाकूबाजी की घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं की जा रही है.
Police ने बताया कि पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मोरालेस ने दोनों हमलों के दौरान कथित तौर पर “अल्लाहु अकबर” के नारे लगाए थे. जांच अधिकारी यह भी पड़ताल कर रहे हैं कि क्या इन हमलों को हेट क्राइम (घृणा अपराध) माना जाना चाहिए.
एनवाईपीडी ने कहा कि विभाग के रिकॉर्ड में आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कोई इतिहास नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि मानसिक स्वास्थ्य भी इस घटना का एक कारण हो सकता है.
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी का दोनों पीड़ितों में से किसी के साथ कोई ज्ञात संबंध नहीं था और न ही दोनों पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे.
इससे पहले न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोह्रान ममदानी ने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें “इन भयावह चाकूबाजी की घटनाओं” की जानकारी दी गई है और उन्हें राहत है कि दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है.
उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए एनवाईपीडी अधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि Police इन घटनाओं की संभावित हेट क्राइम के तौर पर जांच कर रही है.
ममदानी ने कहा, “इस तरह के नफरत से प्रेरित और घृणित हमलों के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है.”
Police ने बताया कि हमलों के पीछे के मकसद की जांच अभी जारी है और एनवाईपीडी मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है.
–
केके/पीएम