‘पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं का वर्चस्व’, सदन में सरकार की नीतियों पर बोलीं हेमा मालिनी

New Delhi, 17 अप्रैल . महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर Lok Sabha में पक्ष-विपक्ष अपनी राय रख रहे हैं और अब हिंदी सिनेमा की बड़ी Actress और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने सदन में मौजूदा Government की उन नीतियों का जिक्र किया, जिन्होंने महिलाओं को नई उड़ान दी.

Actress ने हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के बाद आए बदलाव पर भी खुलकर बात की.

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, “आज का दिन देश के लिए और देश की महिलाओं के लिए बहुत जरूरी और भावनात्मक है. यह सिर्फ बिल नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है. हमेशा से महिलाएं अपने परिवार और समाज को सशक्त करती रहती हैं, बिना किसी पहचान के. यह बिल महिलाओं को पहचान दिलाने के साथ आवाज उठाने की ताकत देगा. महिलाएं जब आगे बढ़ती हैं तो अकेले नहीं, पूरे समाज के साथ आगे बढ़ती हैं, और यह बिल आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को भी विश्वास दिलाएगा कि वे India के विकास में अपनी भागीदारी निभा सकती हैं और अपने सपनों को साकार कर सकती हैं.

उन्होंने आगे कहा, “साल 2014 में जब पीएम मोदी देश के Prime Minister बने, तब से लेकर आज तक केंद्र Government महिला सुरक्षा और महिलाओं के हक़ में बनने वाली नीतियों का हिस्सा रही है. मोदी Government ने महिलाओं के लिए कई कानून बनाए हैं, जिससे उन्हें सुरक्षा, शिक्षा, समानता और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है.

अपने भाषण में हेमा मालिनी ने उन योजनाओं का जिक्र किया, जो भाजपा Government द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई थी. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भाजपा Government ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, मातृ वंदना योजना, जन-धन योजना, मिशन शक्ति, मुद्रा योजना, Prime Minister आवास योजना और लखपति दीदी योजना लागू की.

Actress ने कहा, “हमारी Government ने सिर्फ योजना को लॉन्च नहीं किया, बल्कि जमीनी स्तर पर लागू भी किया है और यही कारण है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं. पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक ऐसा कोई स्थान नहीं है, जहां महिलाएं नहीं पहुंची है. आज की महिला रॉकेट, फाइटर प्लेन और मेट्रो चला रही हैं. वहीं हमारे देश की President द्रौपदी मुर्मु और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का काम कर रही हैं. यह सब भाजपा की सोच से ही पूरा हो पाया है.”

हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी उन फिल्मों के किरदारों पर भी बात की, जो महिला-उन्मुख थे. उन्होंने ‘बसंती’ और ‘सीता और गीता’ का उदाहरण दिया और कहा कि सिनेमा में भी महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है.

हेमा ने आगे कहा, “एक जमाना था कि जब हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के लिए काम करना मुश्किल था. पुरुष ही महिला बनकर महिलाओं के हिस्से का रोल करते थे, लेकिन फिर समय बदला जब मीना कुमारी, नरगिस, और मधुबाला जैसी अभिनेत्रियों ने फिल्म जगत में कदम रखा. संगीत उद्योग में ऐसी महिलाएं रही हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर ऐसा मुकाम पाया, जिसकी वजह से पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. आशा भोसले और लता मंगेशकर ने अपनी मेहनत से आयाम हासिल किए. मैंने अपने करियर में बसंती से लेकर Police इंस्पेक्टर के किरदार किए, जिससे महिलाओं को बहुत प्रेरणा मिली.”

आखिर में हेमा मालिनी ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

पीएस/एएस

Leave a Comment