कांग्रेस की दिल्ली रैली में महिला कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, भाजपा पर साधा निशाना

New Delhi, 14 दिसंबर . दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे हैं. खासकर महिला कार्यकर्ताओं के बीच रैली को लेकर जोश दिखा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से महिला नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की रैली में शामिल हुई हैं.

Rajasthan की महिला कांग्रेस अध्यक्ष सागरिका सिंह ने से बातचीत में कहा, “आज की यह रैली कोई Political रैली नहीं है. यह देश के संविधान को बचाने और लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली है. क्योंकि Governmentें सुन नहीं रही हैं, सभी एजेंसियां ​​Government के कंट्रोल में हैं. इतने सारे सबूत देने के बावजूद चुनाव आयोग चुप है. इसीलिए हम अपने नेता राहुल गांधी की आवाज के साथ खड़े हैं, जो लगातार यह मुद्दा उठा रहे हैं कि यह Government ‘वोट चोरी’ में शामिल है और चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत है. यह इस देश के लोकतंत्र और संविधान पर एक बड़ा हमला है.”

Madhya Pradesh कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष किरण सिंह ने कहा, “हम यहां राहुल गांधी के समर्थन में आए हैं. साथ मिलकर, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि लोकतंत्र की रक्षा हो. उनका (भाजपा) इरादा हमेशा अधिकारियों के जरिए वोटों में हेरफेर करके कांग्रेस को हराना रहा है, जो पूरी तरह गलत है.”

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार आवाज उठी है. हम आज इस रैली को सफल बनाने के लिए यहां आए हैं. आप सब जानते हैं, मीडिया से यह छिपा नहीं है कि वोट कैसे चुराए जा रहे हैं, कैसे उन लोगों के नाम पर वोट दिखाए जा रहे हैं, जिनकी मेंबरशिप भी नहीं है. हमारे वोट काटे जा रहे हैं. यह सब Government की एक सोची-समझी साजिश है.”

jaipur शहर महिला कांग्रेस कमेटी की नेता सुनीता पंवार ने कहा, “देश में ‘वोट चोरी’ हो रही है और यह पूरी तरह गलत है. राहुल गांधी लोगों और लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं. जनता अब पूरी तरह जागरूक हो गई है. लोग इन कथित गलत कामों के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं. Government को जनता को गुमराह करना और उनके साथ बुरा बर्ताव करना बंद करना चाहिए.”

Rajasthan कांग्रेस की एक ब्लॉक अध्यक्ष सोनी बेगम ने कहा, “जनता को पूरी तरह पता है कि क्या हो रहा है. लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, खासकर अपने बच्चों के भविष्य को लेकर. जनता बदलाव चाहती है, इसीलिए लोग यहां इकट्ठा हुए हैं.”

डीसीएच/

Leave a Comment