दिल्ली: ‘सीएम रेखा गुप्ता जिंदाबाद..’, लक्ष्यी योजना लागू होने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

New Delhi, 7 जुलाई . दिल्ली विधानसभा से ‘लक्ष्मी योजना’ के लागू होने के बाद Chief Minister रेखा गुप्ता का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया. महिलाओं ने उन्हें माला पहनाते हुए खुशी में सीएम रेखा गुप्ता जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाए.

इस दौरान कई महिलाएं उनके साथ इस खुशनूमा पल को तस्वीरों में भी कैद करती नजर आईं. इस खास मौके पर सीएम रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली Government में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद भी नजर आए. इस खास मौके पर सभी महिलाओं के चेहरे पर लक्ष्मी योजना के लागू होने की खुशी साफ नजर आ रही थी.

वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने खुद समाचार एजेंसी से बातचीत में लक्ष्मी योजना के लागू होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जो वादा दिल्ली Government ने महिलाओं से किया था, उसे आज हम पूरा करने में सफल रहे हैं. महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं हैं. मैं खुद व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं. मेरे पास अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं वादा करती हूं कि दिल्ली की महिलाओं के मान सम्मान के लिए यह Government हमेशा से उनेक साथ खड़ी रहेगी. मैं आप लोगों को आश्वस्त करती हूं कि उनके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उनका सशक्तीकरण हमारा प्राथमिक लक्ष्य है.

उधर, दिल्ली सरकरार में मंत्री आशीष सूद ने भी लक्ष्मी योजना के लागू पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि विनोद कहने का नहीं, बल्कि देखने का दिन है. इन लोगों को देखना चाहिए कि कैसे Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं के खाते में महज एक साल के अंदर ढाई हजार रुपये मिलने का रास्ता खुल गया है, जिसका चौतरफा स्वागत किया जा रहा है.

एसएचके/एएस

Leave a Comment