
Patna, 8 मार्च . Union Minister राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और लोगों को खुश होना चाहिए.
Union Minister ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे काफी समय से चाहते थे कि निशांत कुमार राजनीति में आएं, अब जब वे आ गए हैं तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए. निशांत कुमार हर जिले के कार्यकर्ता से मिलेंगे, Saturday को वे जिला अध्यक्षों से मिले थे.
मीडिया से बातचीत के दौरान Union Minister राजीव रंजन सिंह ने कहा कि निशांत कुमार को आगे क्या जिम्मेदारी मिलेगी, जल्द ही बताया जाएगा. फिलहाल वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी को धरातल पर मजबूत करने का काम करेंगे.
बंगाल में President द्रौपदी मुर्मु के अपमान के मुद्दे पर Union Minister ने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी Government के लिए न संविधान का सम्मान है और न ही देश के प्रति प्रेम. उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला, जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हैं, उनके प्रति भी सम्मान नहीं दिखाया गया.
ललन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के लिए किसी का सम्मान मायने नहीं रखता, वह केवल अपना सम्मान चाहती हैं. उनके इस आचरण को पूरे देश ने देखा है और आज पूरा देश आक्रोशित है. समय आने पर बंगाल की जनता इसका जवाब देगी.
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और आदिवासी समाज के सम्मान में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति की भावनाएं इससे आहत हुई हैं. President जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि India के संविधान और लोकतंत्र की गरिमा का अपमान है.
पश्चिम बंगाल की Government की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता एक बार फिर सामने आई है. सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी.
निशांत कुमार ने Patna स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इसके बाद निशांत कुमार ने Patna स्थित महावीर मंदिर पहुंचे.
–
डीकेएम/वीसी