‘2027 का विधानसभा चुनाव जीतेंगे’, पंकज चौधरी के नामांकन दाखिल करने पर उनके बेटे रोहन चौधरी

Lucknow, 13 दिसंबर . केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी ने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए पिता के नामांकन दाखिल करने पर खुशी जाहिर की है.

रोहन चौधरी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व जो जिम्मेदारी मेरे पिता को दे रहे है, मुझे विश्वास है कि हम 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेंगे.

Lucknow में से बातचीत में रोहन चौधरी ने कहा कि उत्साह है, गर्व है. इतने बड़े प्रदेश की जिम्मेदारी दी जा रही है. परिवार का पूरा सपोर्ट उन्हें मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल है. अभी हम पिता से मिले नहीं हैं, लेकिन चारों तरफ से बधाई के फोन आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि दादी भी बहुत खुश हैं. वे 89 साल की हैं और बहुत उत्साहित हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे और पार्टी के नेतृत्व में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे.

केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि पंकज चौधरी मेरे छोटे भाई जैसे हैं; वह बचपन से हमारे साथ हैं. मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि वह प्रदेश अध्यक्ष बनने वाले हैं. उन्होंने हमारे गोरखपुर का नाम रौशन किया है. अभी वे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं.

बता दे कि उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है. Saturday को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री और महराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. उनके नामांकन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दोनों उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. 14 दिसंबर को उनके नाम की औपचारिक घोषणा होने वाली है.

पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल करने के बाद social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि Lucknow में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद हेतु Chief Minister योगी आदित्यनाथ, उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य, उप Chief Minister ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे लगन के साथ पूरा करने का काम किया जाएगा.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment