
New Delhi, 11 दिसंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शशांक मणि ने ‘चुनाव सुधार’ पर चर्चा के दौरान Lok Sabha में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की प्रशंसा की. इस दौरान, BJP MP ने Wednesday को Lok Sabha से विपक्ष के वॉकआउट की आलोचना की.
समाचार एजेंसी से बातचीत में शशांक मणि ने कहा, “अमित शाह ने इस तरह दमदार भाषण दिया कि विपक्ष के नेता सदन से भाग गए.”
BJP MP ने कहा, “अमित शाह, देश के गृह मंत्री हैं और उन्हें पता है कि बीएसएफ की बाड़ कहां-कहां है. कई जगहों पर बॉर्डर फेंसिंग का काम पूरा हो गया है, लेकिन बंगाल में यह नहीं बन पाया क्योंकि वहां की सत्ताधारी नेता इस मुद्दे पर ठीक से काम नहीं कर रही हैं. गृह मंत्री ने विस्तार से बताया कि कैसे घुसपैठियों ने इलाके में अपना दबदबा बना लिया है और कैसे इन नेताओं को डर है कि अगर एसआईआर हुआ तो घुसपैठियों को हटा दिया जाएगा, जिससे उनके Political हितों को नुकसान होगा.”
विपक्ष के सवालों पर शशांक मणि ने कहा, “हम अपना एजेंडा सेट करते हैं, जिसमें चाहे ‘विकसित भारत’ की बात हो या ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ हो. विपक्ष हमारा एजेंडा सेट करने वाला कौन होता है? जनता ने भाजपा-एनडीए को चुना और Government में भेजा है.”
अमेरिकी संसद में एक सांसद की तरफ से Prime Minister मोदी और रूसी President व्लादिमीर पुतिन की फोटो दिखाने पर BJP MP शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, “एक बड़ा देश कई देशों के साथ संबंध रखता है. संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं. रूस के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने, व्यापक और बहुत गहरे हैं. हम इन संबंधों को और मजबूत करते रहेंगे.”
उन्होंने कहा, “हम एक बड़ा लोकतंत्र हैं, और संयुक्त राज्य अमेरिका हमारा शुभचिंतक है. मान सकते हैं कि टैरिफ के बाद India और अमेरिका के बीच परिस्थितियों में बदलाव आया है, लेकिन भविष्य में कुछ समझौतों के जरिए दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे.”
–
डीसीएच/