अमिताभ बच्चन को जीने की ताकत कौन देता है? सोशल मीडिया पर फैंस संग बात की शेयर

Mumbai , 01 दिसंबर . सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने Sunday शाम को Mumbai स्थित अपने आवास जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की और हाथ जोड़कर अभिवादन किया. फैंस ने भी एक्टर पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने-अपने फोन निकालकर उनकी फोटो क्लिक करने लगे. इस प्यारी मुलाकात की झलकियों को अमिताभ बच्चन ने social media पर शेयर किया है.

अमिताभ बच्चन ने social media प्लेटफार्म एक्स पर जनता से मुलाकात का फोटो शेयर कर लिखा, “मुस्कुराहटें जो मुझे जीने देती हैं और अस्तित्व में रहने और काम करने में मदद करती हैं.”

इस पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, “और आप ही हैं जिसकी वजह से हम जैसे लाखों लोग मुस्कुराते हैं सर, आपका जुनून हमें हमेशा ज़िंदा, प्रेरित और गौरवान्वित रखता है. ढेर सारा प्यार और सम्मान.”

एक अन्य ने लिखा, “आपके प्रशंसकों का प्यार और समर्थन सचमुच अविश्वसनीय है, सर. प्रेरणा देते रहिए.” एक ने लिखा, “आपके शब्द और आपका काम हमें हर दिन प्रेरित करते रहते हैं, सर.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, आपको देखकर एक अलग ही एहसास होता है. आप लोगों को जो प्यार देते हैं, वो अविश्वसनीय है सर. ऐसे पल हमें याद दिलाते हैं कि हम आपकी इतनी कद्र क्यों करते हैं.”

किसी भी Actor के फैंस का प्यार ही उसे फर्श से अर्श तक ले जाता है और दर्शकों की बदौलत ही कोई एक्टर सुपरस्टार बन पाता है. इसलिए पिछले चार दशकों से अमिताभ बच्चन हर Sunday को अपने फैंस से मिलने आते हैं. इस परंपरा को ‘Sunday दर्शन’ भी कहा जाता है. फैंस शाम को तय समय पर Actor से मिलने के लिए बाहर इक्ट्ठा होना शुरू कर देते हैं.

फिलहाल Actor रियलिटी गेम शो “कौन बनेगा करोड़पति 17” को होस्ट कर रहे हैं. यहां वे अलग-अलग सिलेब्स के साथ मस्ती करते नजर आते हैं. आने वाले एपिसोड में शो में Actor-हास्य कलाकार सुदेश लहरी और कीकू शारदा दिखने वाले हैं. शो के कई प्रोमो भी रिलीज हो चुके हैं. एक प्रोमो में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अपने बचपन की यादें शेयर की और बताया कि गरीबी की वजह से वे कभी भी स्कूल नहीं जा पाए थे.

पीएस/वीसी

Leave a Comment