‘आप किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जांच होनी चाहिए’, जेपी नड्डा के दावे पर बोले पवन खेड़ा

New Delhi, 23 दिसंबर . कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के 2013 के Naxalite हमले को लेकर किए गए दावे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे दावों को बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जा सकता. इसी बीच, पवन खेड़ा ने जेपी नड्डा के दावों को लेकर जांच की मांग की.

Union Minister जेपी नड्डा ने पिछले दिन दावा किया कि ‘2013 के Naxalite हमले में कांग्रेस के लोग शामिल थे.’ इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा, “उस समय रमन सिंह की Government थी. क्या इसका मतलब है कि उनकी Government फेल हो गई?”

से बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा, “बारह साल के बाद आप अब क्यों बोल रहे हैं? आप किसे बचाने या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए. जेपी नड्डा को क्या पता है, और वह इतने सालों से चुप क्यों थे? उनसे पूछताछ होनी चाहिए.”

उन्होंने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से बिहार Government की तारीफ को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “जब वह (शशि थरूर) दिल्ली लौटेंगे, तो मैं जरूर कुछ दिनों के लिए उनका चश्मा उधार लूंगा, ताकि बिहार को वैसे ही देख सकूं जैसे वह देखते हैं.”

राहुल गांधी के इस बयान पर कि ‘India ने प्रोडक्शन चीन को सौंप दिया’, पवन खेड़ा ने कहा, “पूरी दुनिया देख रही है कि यहां क्या हो रहा है. भाजपा के साथ हमारे विचारों के मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं. हम उन्हें हर प्लेटफॉर्म पर सामने लाते हैं. हम बात कर रहे हैं कि कैसे चीन ने पूरे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर कब्जा कर लिया है, जिसका सीधा असर India के बेरोजगार युवाओं पर पड़ रहा है. क्या यह मुद्दा उठाना गलत है? जब हम India के बेरोजगार युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर बात करते हैं तो भाजपा क्यों भड़क जाती है?”

बांग्लादेश के हालात पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “वहां के हालात बहुत गंभीर हैं. मुझे उम्मीद है कि Government इस पर कड़ी नजर रखेगी और इसे संभालने के लिए सही स्ट्रेटेजी बनाएगी.”

नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस नेता ने कहा, “जैसा कि मैंने Monday को बताया था, एक बार फिर ईडी को कोर्ट में झटका लगा है. ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट के तहत राहत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उसे मना कर दिया गया. कोर्ट ने यह भी कहा कि ईडी और देश के इतिहास में यह पहला केस है जो किसी आम नागरिक की शिकायत के आधार पर चलाया जा रहा है.”

डीसीएच/

Leave a Comment