जब भी पीएम मोदी विदेश जाते हैं, उन्हें वहां का सर्वोच्च सम्मान मिलता है: बीएल वर्मा

New Delhi, 17 दिसंबर . Prime Minister Narendra Modi के विदेशी दौरे के दौरान उन्हें इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया. Union Minister बीएल वर्मा ने इसे पूरे देश के लिए गर्व की बात बताया.

Union Minister बीएल वर्मा ने से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी जब भी किसी देश में जाते हैं और तब उस देश से उन्हें सर्वोच्च सम्मान मिलता है, तो यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे देश का होता है. देश के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान होता है, जिससे हम सभी को बहुत गर्व की अनुभूति होती है.”

बीएल वर्मा ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, “भाजपा देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. लोकतांत्रिक तरीके से जैसे भाजपा का चुनाव होता आया है, वैसे ही इस बार भी हुआ. भाजपा का नेतृत्व जो फैसला लेता है, पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उसे स्वीकार करता है. पंकज चौधरी के नेतृत्व में ही 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा, हम बंपर जीत के साथ भाजपा की Government बनाने का काम करेंगे.”

उन्होंने Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जर्मनी दौरे के दौरान India के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को लेकर चिंता जाहिर करने पर कहा, “राहुल गांधी विदेश यात्रा पर हैं, जिसमें कोई नई बात नहीं है. वे देश में कम और विदेश में ज्यादा रहते हैं. वे विदेश क्यों जाते हैं, इसके बारे में पता नहीं, लेकिन विदेश की धरती से हमारे देश को बदनाम करना, नकारात्मक बातें करना, और देशवासियों को अपमानित करने जैसा काम करना गलत है.”

बीएल वर्मा ने आगे कहा, “उन्हें ऐसा करना शोभा नहीं देता. देश की जनता उन्हें समय-समय पर सबक सिखाने का काम भी करती है. कांग्रेस पार्टी भी अब राहुल गांधी को बहुत गंभीरता से नहीं लेती है. ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल गांधी जितनी बातें बोलते हैं, उनसे कहीं न कहीं उनकी ही पार्टी को नुकसान पहुंचता है.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment