
New Delhi, 23 दिसंबर . विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट का यह सबसे प्रतिष्ठित खिताब है. इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की टीम इंडिया में चयन की संभावना बनती है.
1983-84 में शुरू हुआ ये टूर्नामेंट 2006-07 तक जोनल स्तर पर खेला जाता था. पूर्व में इसका नाम रणजी वनडे कप था. 2008 में टूर्नामेंट का नाम विजय हजारे के नाम पर रखा गया. विजय हजारे ने India को अपनी कप्तानी में पहली टेस्ट विजय दिलाई थी. टूर्नामेंट में राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेती हैं. इस वजह से टूर्नामेंट बेहद रोमांचक होता है.
2008 के बाद से विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे सफल टीम कर्नाटक है. पिछले 18 सीजन में कर्नाटक ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीता है. तमिलनाडु 3 बार चैंपियन बनी है. वहीं सौराष्ट्र और Mumbai ने 2-2 बार खिताब अपने नाम किया है. Jharkhand, बंगाल, दिल्ली, Gujarat, हिमाचल और Haryana की टीमों ने भी 1-1 बार खिताब जीता है. मौजूदा चैंपियन कर्नाटक है.
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन 24 दिसंबर से 18 जनवरी तक होगा. कुल 135 मैच खेले जाएंगे. फॉर्मेट की बात करें तो पहले राउंड रॉबिन फिर नॉकआउट स्टेज होगा. फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा.
टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेंगी. 32 टीमों को एलीट ग्रुप में रखा गया है, जबकि 6 टीमें प्लेट ग्रुप में हैं. एलीट ग्रुप की टीमों को 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में कर्नाटक, Jharkhand, केरल, Rajasthan , Madhya Pradesh और तमिलनाडु हैं. ग्रुप-बी में विदर्भ, हैदराबाद, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, बंगाल, असम और चंडीगढ़ हैं. ग्रुप सी में Maharashtra, पंजाब, Mumbai , Himachal Pradesh, उत्तराखंड, गोआ, छत्तीसगढ़ और सिक्किम हैं. ग्रुप डी में Haryana, Gujarat, रेलवे, आंध्र, सर्विसेज, दिल्ली, ओड़िशा और सौराष्ट्र हैं.
–
पीएके