
इस्लामाबाद, 30 नवंबर . Pakistanी विदेश मंत्रालय ने Sunday को संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क के उस बयान पर सफाई पेश की जो 27वें संशोधन को लेकर है. वोल्कर ने इसे जल्दबाजी में अपनाया गया संशोधन करार दिया था.
अपनी सफाई में Pakistanी हुक्मरानों ने टर्क की बातों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सिविल सोसाइटी और विशेषज्ञों की राय के बाद बदलाव किए हैं और ऐसे में टर्क का बयान उनकी समझ से परे है.
Friday को जिनेवा में जारी एक बयान में, ह्यूमन राइट्स चीफ ने कहा कि हालिया संवैधानिक संशोधन पिछले साल के 26वें संशोधन की तरह, कानूनविदों और बड़े सिविल सोसाइटी के साथ बिना किसी सलाह और बहस के अपनाया गया. उन्होंने आगे कहा कि “जल्दबाजी में अपनाए गए” संशोधन ने न्यायपालिका को कमजोर किया है और सेना की जवाबदेही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.
उनके इसी बयान पर बौखलाए Pakistan ने सफाई पेश की. कहा, “Pakistan, यूएन हाई कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स की तरफ से Pakistan की संसद के दो-तिहाई बहुमत से पास हुए 27वें संशोधन के बारे में जताई गई आशंकाओं पर ऐतराज जताता है. दुनिया के दूसरे संसदीय लोकतंत्रों की तरह कानून बनाना और संविधान में बदलाव Pakistan के लोगों के चुने हुए प्रतिनिधियों का खास अधिकार क्षेत्र है.”
बयान में कहा गया है कि Pakistan मानवाधिकार उच्चायुक्त के काम को पूरी अहमियत देता है, लेकिन यह अफसोस की बात है कि जारी किए गए बयान में जमीनी हकीकत नहीं दिखाई गई है. Pakistan की संसद में अपनाए गए संवैधानिक बदलावों में संविधान में बताए गए सही तरीकों का पालन किया गया है.
आगे कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक तरीके “नागरिक और Political अधिकारों की नींव हैं, और इसलिए उनका सम्मान किया जाना चाहिए.” दावा किया कि वो Pakistanी संविधान के मुताबिक मानवाधिकार, मानव सम्मान, आजादी और कानून राज की रक्षा करने वाले सिद्धांतों के प्रति समर्पित है.
अंत में विदेश मंत्री इशाक डार के कार्यालय ने अपील की कि उनके फैसले का सम्मान किया जाए.
हाल ही में 27वें अमेंडमेंट को इस महीने की शुरुआत में बड़े विरोध के बीच संसद ने जल्दबाजी में पारित कराया. सबसे बड़ी चिंताओं में संघीय कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट बनाकर न्यायपालिका तंत्र में बड़ा बदलाव करना और आर्टिकल 243 में बदलाव करना शामिल रहा, जिसमें आर्मी की अहमियत बढ़ी है और आर्मी चीफ को Pakistan की आर्म्ड सर्विसेज में सबसे ऊपर नए चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के तौर पर जगह मिली है.
–
केआर/