
Patna, 27 जून . जेडीयू के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नीरज कुमार ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर लोगों ने श्रद्धापूर्वक दान दिया था और यदि उस दान की राशि की चोरी या हेराफेरी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना स्वाभाविक है.
एमएलसी नीरज कुमार ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “एसआईटी की 20 पन्नों की रिपोर्ट के आधार पर आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है तथा लगभग 80 लाख रुपए की बरामदगी भी की गई है. मामले की सुनवाई जल्द पूरी होगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी. जब आरोपी जेल में सजा काटेंगे तो उन्हें भगवान श्रीराम की याद जरूर आएगी.”
नीरज कुमार ने कहा कि यदि कोई अपराध करता है तो उसे जेल जाना ही होगा. श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के नाम पर आर्थिक सहयोग और सेवा भाव से योगदान दिया है. ऐसे पवित्र उद्देश्य के लिए जुटाई गई धनराशि का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और कानून अपना काम करेगा.
Prime Minister Narendra Modi की सेशेल्स यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए जदयू एमएलसी ने कहा कि किसी देश के Prime Minister का दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में जाना India के लिए सम्मान और गर्व का विषय है. अंतरराष्ट्रीय मंच पर India की बढ़ती प्रतिष्ठा का यह एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. Prime Minister Narendra Modi जहां भी जाते हैं, वहां India के हित के बारे में ही बात करते हैं, इसीलिए सबको खुश रहना चाहिए.
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर नीरज कुमार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि India अभी पेट्रोलियम के मामले में पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं है, लेकिन केंद्र Government की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है, इसके बावजूद India अपनी आर्थिक मजबूती बनाए रखते हुए नागरिकों के हितों की रक्षा कर रहा है. इसके लिए उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की सराहना करते हुए कहा कि वे बधाई के पात्र हैं.
–
एसएके/वीसी