
Mumbai , 5 जुलाई . भारतीय सिनेमा की दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो पर्दे पर नहीं बल्कि असल जिंदगी में समय के साथ मिसाल बन जाते हैं. ऐसे ही दो बड़े नाम हैं दिवंगत Actor ओम पुरी और दिग्गज Actor नसीरुद्दीन शाह. दोनों ने साथ में भारतीय समानांतर सिनेमा को नई पहचान दी. हाल ही में दोनों का एक पुराना वीडियो social media पर काफी तेजी से देखा जा रहा है, जिसमें ओम पुरी अपने शुरुआती दिनों की कहानी साझा करते नजर आर रहे हैं.
इस वीडियो में ओम पुरी, अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह एक साथ दिखाई दे रहे हैं. बातचीत के दौरान ओम पुरी अपने जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताते हैं कि उनकी जिंदगी में कई लोगों ने अलग-अलग तरीकों से मदद की लेकिन असल में उनकी परवरिश उनके दोस्तों ने की. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें जन्म जरूर दिया, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने और सही दिशा देने का काम उनके दोस्तों ने किया. इस दौरान वह नसीरुद्दीन शाह की ओर इशारा करते हैं और बताते हैं कि उनके जीवन में उनका योगदान कितना बड़ा रहा है.
ओम पुरी ने कहा, ”जब मैं फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे में इंटरव्यू देने गया था, तब मेरे पास अच्छे कपड़े तक नहीं थे. ऐसे मुश्किल समय में नसीरुद्दीन शाह ने मेरी मदद की और मुझे अपनी एक शर्ट पहनने के लिए दी.”
उन्होंने आगे कहा, ”मैं नसीरुद्दीन शाह के इस एहसान को कभी नहीं भूल सकता. अगर नसीरुद्दीन शाह ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित न किया होता, तो शायद मैं आज यहां तक नहीं पहुंच पाता. उन्होंने मुझसे साफ कहा था कि तुम्हें किसी भी हाल में फिल्म इंस्टीट्यूट जाना ही होगा, चाहे पैसे हों या न हों, किसी तरह पहुंचो.”
ओम पुरी ने बताया कि उस दौर की दोस्ती आज के समय में बहुत कम देखने को मिलती है, जहां कोई अपने दोस्त के करियर के लिए इतना आगे बढ़कर सोचता है.
–
पीके/पीएम