मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब बनाई चाय!

उज्जैन, 29 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान Saturday को अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने यहां बस स्टैंड का जायजा लिया, ऑटो चालकों से लेकर उज्जैन भ्रमण पर आए लोगों से चर्चा की, और साथ ही वहां पर चाय भी बनाई.

Chief Minister मोहन यादव Saturday को उज्जैन में नानाखेड़ा के पं. दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे. Chief Minister यादव ने कहा कि बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसें संचालित की जाती हैं. साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों में आवागमन के लिए भी यहां से बसें संचालित होती हैं.

Chief Minister ने यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों, ऑटो रिक्शा संचालकों से चर्चा भी की.

Chief Minister यादव ने बस स्टेंड पर बस यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों से चर्चा की. उनकी समस्याओं को सुना. साथ ही एक चाय की दुकान पर चाय भी बनाई और नागरिकों से चाय पर चर्चा की.

Chief Minister के सादगीपूर्ण व्यवहार की नानाखेड़ा बस स्टैंड के स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की. इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

दरअसल, उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन किया जाना है. इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, और शिप्रा नदी के घाट को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. इसके साथ ही आवागमन से लेकर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो, इसकी भी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.

महाकाल मंदिर के आसपास भी सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है. साथ ही अन्य प्रमुख स्थलों तक जाने में श्रद्धालुओं को किसी तरह की सुविधा न हो इसके लिए भी Government की ओर से खास कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य के Chief Minister मोहन यादव का गृह जिला है उज्जैन, और यह आयोजन पिछले आयोजनों से बेहतर हो इसके लिए वे जी जान से जुटे हुए हैं. लगातार तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं.

एसएनपी/एमएस

Leave a Comment